एयरपोर्ट से हिनू और बिरसा चौक तक महानगरों की तर्ज पर होगा सड़क का विकास

Author Praveen
Updated:
विज्ञापन
एयरपोर्ट से हिनू और बिरसा चौक तक महानगरों की तर्ज पर होगा सड़क का विकास

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से हिनू चौक होते हुए बिरसा चौक तक की सड़क का विकास महानगरों की तर्ज पर करने की योजना बनायी गयी है.

विज्ञापन

रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से हिनू चौक होते हुए बिरसा चौक तक की सड़क का विकास महानगरों की तर्ज पर करने की योजना बनायी गयी है. नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार ने इसके लिए 45.03 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी है. नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने बताया कि राजधानी आने वाले लोगों को अच्छी अनुभूति देने के लिए एयरपोर्ट क्षेत्र का आधुनिकीकरण व सौंदर्यीकरण किया जायेगा. सुगम यातायात के लिए एयरपोर्ट से हिनू चौक तक सड़क सुदृढ़ीकरण कराया जायेगा. एयरपोर्ट से हिनू चौक और हिनू चौक से बिरसा चौक तक सड़क पर हरियाली व प्रकाशयुक्त सजावट की जायेगी. हिनू चौक पर गोलंबर का भी विकास किया जायेगा. इसके लिए योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है.

22 मीटर तक होगा हिनू चौक गोलंबर का विस्तार

योजना के तहत हिनू चौक का आधुनिकीकरण किया जायेगा. हिनू चौक पर वर्तमान में स्थित 12 मीटर के गोलंबर का 22 मीटर तक विस्तार किया जायेगा. कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा का उन्नयन करने के साथ झारखंड के स्वतंत्रता सेनानियों की मूर्तियां भी स्थापित की जायेंगी. लैंड स्केपिंग, आधुनिक एलइडी लाइट, रंग-बिरंगे लाइट व हरियाली के खूबसूरत पेड़-पौधे भी लगाये जायेंगे.

एयरपोर्ट से हिनू चौक

1.65 किमी के वर्तमान मार्ग को छह लेन में तब्दील किया जायेगा. सड़क की सतह का नवीनीकरण कर फुटपाथ व साइक्लिंग पाथ बनाये जायेंगे. सड़क को स्मार्ट बताते हुए वहां स्ट्रीट लाइट, फ्लोरिंग पैनल, एलइडी लाइट लगायी जायेंगी. दीवारों पर जनजातीय कला संस्कृति आधारित चित्रकारी की जायेगी. झारखंड की प्राचीन कला संस्कृति पर आधारित भव्य तोरणद्वार बना पत्थर की कलाकृतियां लगायी जायेंगी. साथ ही लैंड स्केपिंग, डिजाइनदार पेड़-पौधे, पेयजल एवं प्रसाधन, पार्क व पार्किंग का निर्माण किया जायेगा.

हिनू चौक से बिरसा चौक

1.2 किमी की वर्तमान सड़क की सतह नवीनीकरण के साथ सौंदर्यीकरण किया जायेगा. यह सड़क भी छह लेन की बनायी जायेगी. डिवाइडर की पेड़-पौधों से सजावट, लैंड स्केपिंग कर सड़क के किनारे पेवर ब्लॉक लगाकर फुटपाथ व साइकिल पाथ भी बनाया जायेगा. साथ ही सड़क के दोनों ओर छायादार वृक्ष लगाये जायेंगे. सड़क की सुंदरता बढ़ाने के लिए डिजाइनदार पौधे, आकर्षक स्ट्रीट व एलइडी लाइटें लगायी जायेंगी. जनसुविधा के लिए शौचालय का निर्माण कराया जायेगा. लैंड स्केपिंग भी होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Praveen

लेखक के बारे में

By Praveen

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola