Ranchi News : रिम्स प्रबंधन ने अतिक्रमित जमीन की सूची बड़गाई अंचल को सौंपी

सबसे अधिक अतिक्रमण डीआइजी ग्राउंड पर
रांची. रिम्स प्रबंधन ने अपनी अतिक्रमित जमीन की सूची दोबारा बड़गाईं अंचल कार्यालय को उपलब्ध कराया है. साथ ही सूची के आधार पर इसका सत्यापन करने का आग्रह किया है. इसमें डीआइजी ग्राउंड की जमीन भी है. सूची में बताया गया है कि सबसे अधिक अतिक्रमण डीआइजी ग्राउंड पर ही है. अंचल कार्यालय से आग्रह किया गया है कि सत्यापन के बाद उपायुक्त और पुलिस से अतिक्रमित जमीन को खाली कराने का आग्रह किया जायेगा. इधर, रिम्स के ब्वायज हॉस्टल संख्या आठ के पास टूटी हुई दीवार को भी दुरुस्त कराया जा रहा है. यहां से जोड़ा तालाब के मोहल्ला द्वारा रास्ता बना लिया गया है. प्रबंधन का कहना है कि हॉस्टल को सुरक्षित करने के लिए दीवार उठाकर अनावश्यक आवाजाही को रोका जा रहा है.
महासचिव की पहल पर अंजुमन कर्मियों को मिला वेतन
रांची. अंजुमन इस्लामिया में कार्यरत कर्मचारियों का रुका हुआ वेतन रविवार को महासचिव डॉ तारिक हुसैन की पहल से मिल गया. डॉ हुसैन ने कहा कि वेतन के चेक पर अध्यक्ष मोख्तार अहमद द्वारा हस्ताक्षर करने से इनकार करने के बाद से कर्मचारियों का वेतन रुका हुआ था. माह-ए-रमजान में वेतन रुक जाने के कारण कर्मचारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. इसे देखते हुए आपात बैठक बुलाकर अंजुमन के सभी सदस्यों की सहमति से कर्मचारियों को नकद में वेतन देने का निर्णय लिया गया. उन्होंने कहा कि जब तक अध्यक्ष मोख्तार अहमद द्वारा वेतन के चेक पर हस्ताक्षर नहीं किया जायेगा, तब तक कर्मचारियों को नकद में वेतन का भुगतान किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




