ePaper

RIMS Central Lab: रिम्स में सेंट्रल लैब कब तक होगा शुरू? झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने दिए थे ये निर्देश

Updated at : 08 Feb 2025 6:30 AM (IST)
विज्ञापन
RIMS Ranchi

RIMS Ranchi

RIMS Central Lab: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने सेंट्रल लैब का निरीक्षण कर जल्द इसे शुरू करने का निर्देश दिया था, लेकिन इसे शुरू करने अभी समय लगेगा. एल-वन हुई कंपनी ने प्रबंधन से उपकरण उपलब्ध कराने के लिए कुछ समय की मांग की है.

विज्ञापन

RIMS Central Lab: रांची-रिम्स में सेंट्रल लैब स्थापित करने का काम अंतिम चरण में है, लेकिन इसके शुरू होने में अभी समय लग सकता है क्योंकि निविदा में एल-वन हुई कंपनी ने प्रबंधन से उपकरण उपलब्ध कराने के लिए कुछ समय की मांग की है. वहीं, लैब के कुछ उपकरण के निविदा की प्रक्रिया भी अभी पूरी नहीं हुई है. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि लैब शुरू होने में अप्रैल तक का समय लग सकता है. हालांकि, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने लैब का निरीक्षण कर शीघ्र इसे शुरू करने का निर्देश दिया था.

अत्याधुनिक मशीन लगायी जायेगी


यहां बता दें कि लैब को अत्याधुनिक मशीनों से लैस किया जायेगा. इनमें ऑटो एनालाइजर, यूरिन ऑटो इनालाइजर, कॉग्लेशन ऑटो इनालाइजर, हेमेटोलॉजी ऑटोएनालाइजर मशीनें शामिल हैं. लैब में अब फर्नीचर का काम हो रहा है, जो एक सप्ताह में पूरा होने की उम्मीद है. इधर, लैब के शुरू होने से 24 घंटे ब्लड जांच की सुविधा मरीजों को मिलेगी. जांच के साथ-साथ रिपोर्ट भी मरीजों को यहीं पर मिल जायेगी.

एल-वन आयी कंपनी ने की थी समय की मांग


रिम्स के पीआरओ डॉ राजीव रंजन ने कहा कि निविदा में एल-वन आयी कंपनी ने प्रबंधन से कुछ समय की मांग की थी. क्रय समिति में भी इस पर विचार किया गया था. कंपनी को यथाशीघ्र मशीनें उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. इस बीच अन्य सभी कार्य पूरे कर लिये जायेंगे.

ये भी पढ़ें: Mustard Oil Price: सरसों तेल हुआ सस्ता, कब से इसकी कीमत में और आएगी गिरावट?

ये भी पढ़ें: टाटा स्टील गम्हरिया को प्रतिष्ठित JIPM एक्सीलेंस अवार्ड 2024, 21 मार्च को जापान में मिलेगी ट्रॉफी

ये भी पढ़ें: BAU में तीन दिवसीय एग्रोटेक किसान मेला आज से, सीएम हेमंत सोरेन करेंगे उद्घाटन, कब होगी महिला कृषक गोष्ठी?

ये भी पढ़ें: केंद्रीय वित्त मंत्री और कोयला मंत्री से मिले झारखंड के मंत्री राधाकृष्ण किशोर, 1.36 लाख करोड़ बकाया मांगा

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola