झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का सदस्य अभियान शुरू

Updated:
विज्ञापन
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का सदस्य अभियान शुरू

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का एकदिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

बुंडू.

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का एकदिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया. जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के सैकड़ों लोग मोर्चा की सदस्यता ग्रहण किये. मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो और केंद्रीय महिला मोर्चा की अध्यक्ष दमयंती मुंडा ने नये सदस्यों को फूल माला और पत्ता पहनाकर स्वागत किया. इसके पश्चात नये कार्यालय का उदघाटन देवेंद्र नाथ महतो और दमयंती मुंडा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. श्री महतो ने कहा की झारखंड की दिशा और दशा बहुत ही खराब है. जिसको सुधारने की क्षमता हमारी पार्टी में है. सुनीता मुंडा ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष और विधायक जयराम महतो के विचार से प्रभावित होकर मोर्चा में शामिल हुए हैं. दमयंती मुंडा ने पार्टी में शामिल लोगों के प्रति आभार जताया. कहा हमारी पार्टी हमेशा निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा करेगी. मौके पर बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष प्रो कृष्ण चंद्र महतो, आनंद महतो, मुकेश कुमार, सुनीता मुंडा, सत्यनारायण सिंह, लखीराम महतो, नंदकिशोर महतो, मदन महतो, मतवार स्वामी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Ram Mahto

लेखक के बारे में

By Anand Ram Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola