ePaper

सिल्ली में रामनवमी पूजा समिति का पुनर्गठन

Updated at : 25 Feb 2026 7:15 PM (IST)
विज्ञापन
सिल्ली में रामनवमी पूजा समिति का पुनर्गठन

श्रीरामनवमी पूजा समिति का पुनर्गठन किया गया.

विज्ञापन

सिल्ली. सिल्ली महावीर मंदिर प्रांगण में महावीर सेवक संघ के तत्वावधान में बुधवार को श्रीरामनवमी पूजा समिति का पुनर्गठन किया गया. इस बाबत समिति के सदस्यों की एक बैठक महावीर मंदिर प्रांगण में सम्पन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता भागवत सोनार ने की. बैठक में रामनवमी पूजा मनाने एवं भव्य झांकी निकालने का निर्णय लिया गया. वहीं कोषाध्यक्ष के द्वारा विगत वर्ष 2025 का आय व्यय प्रस्तुत किया गया. इस दौरान सर्वसम्मति से समिति का पुनर्गठन किया गया. जिसमें भागवत सोनार को अध्यक्ष, भादुड़ी गोराई को सचिव, मनोज विश्वकर्मा को कोषाध्यक्ष, भरत मुंडा को वरीय उपाध्यक्ष, नवल किशोर गुप्ता एवं कार्तिक गोरांई को उपाध्यक्ष, देवव्रत वर्मण को उप सचिव, सुजीत सोनार को उप सचिव, सह कोषाध्यक्ष रमेश गोराई को बनाया गया. इसके अलावा सक्रिय सदस्य का चयन किया गया. जिसमें कृष्णकांत मिश्रा, दीपक सोनार, ऋषिकेश सोनार, भरत विश्वकर्मा, सुरेश मुंडा, कांचना सोनार, शंकर विश्वकर्मा, चंडी विश्वकर्मा, शयामापदो विश्वकर्मा, नितीन विश्वकर्मा,शुभम चंद, कुंदन गोरांई, हरेन्द्र गोरांई, भोला गोरांई, अमित गोरांई, कुमार सुधांशु सोनार, संदीप सोनार, विष्णु गुप्ता, प्रदीप सोनार, पंजरु विश्वकर्मा, रमेश विश्वकर्मा आदि शामिल हैं.

विज्ञापन
VISHNU GIRI

लेखक के बारे में

By VISHNU GIRI

VISHNU GIRI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola