Ranchi News : जेइइ एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन आज से, परीक्षा 18 मई को

Updated at : 22 Apr 2025 9:42 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News : जेइइ एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन आज से, परीक्षा 18 मई को

परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 11 मई को जारी किया जायेगा. प्रोविजनल आंसर-की 26 मई को जारी होगी. 26 मई से 27 मई तक आपत्ति दर्ज करा सकेंगे.

विज्ञापन

रांची. जेइइ मेन की परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद अब जेइइ एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन 23 अप्रैल से शुरू होगा. दो मई तक रजिस्ट्रेशन होगा. इसमें आवेदन करने वाले अभ्यर्थी पांच मई तक रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा कर सकेंगे. जेइइ एडवांस्ड की परीक्षा 18 मई को होगी. इसमें दो पेपर होंगे. पेपर वन सुबह 9 से 12 बजे तक और पेपर टू दोपहर 2.30 बजे से 5.30 बजे तक होगा. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 11 मई को जारी किया जायेगा. प्रोविजनल आंसर-की 26 मई को जारी होगी. 26 मई से 27 मई तक आपत्ति दर्ज करा सकेंगे. फाइनल आंसर-की और परीक्षा परिणाम दो जून काे जारी होंगे. आवेदन शुल्क सामान्य और ओबीसी वर्ग के छात्रों के लिए 3200 रुपये है. एससी-एसटी, दिव्यांग व महिला अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 1600 रुपये है. इस साल जेइइ एडवांस्ड की परीक्षा आइआइटी कानपुर की ओर से आयोजित की जायेगी.

आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट 5 जून को

आर्किटेक्चर एप्टीट्यूट टेस्ट-2025 के लिए आवेदन दो से तीन जून तक कर सकेंगे. इसकी परीक्षा पांच जून को होगी. वहीं, आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट का परिणाम आठ जून को जारी किया जायेगा. इस परीक्षा के माध्यम से विभिन्न आइआइटी के बीआर्क कोर्स में नामांकन ले सकेंगे.

आइआइटी धनबाद में 18 ब्रांच में 1237 सीटें

जेइइ एडवांस्ड की परीक्षा के माध्यम से देशभर के आइआइटी में नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी. झारखंड में स्थित आइआइटी आइएसएम धनबाद में 18 ब्रांच में बीटेक की कुल 1237 सीटें हैं. इनमें 20 प्रतिशत सीट महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित होते हैं.

तीन जून से शुरू हो सकती है जोसा काउंसिलिंग

जेइइ एडवांस्ड का परिणाम जारी होने के बाद ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (जोसा) की ओर से काउंसिलिंग की प्रक्रिया होगी. जोसा काउंसिलिंग तीन जून से संभावित है. इसके माध्यम से देश भर के आइआइटी में सीट आवंटित होंगे. इसके बाद अभ्यर्थी संस्थान में नामांकन ले सकेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJIV KUMAR

लेखक के बारे में

By RAJIV KUMAR

RAJIV KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola