पब्लिक लाइब्रेरी में पठन-पाठन शुरू
Author Kedar mahto bero
Updated:
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं समेत प्रखंड प्रमुख व कई गणमान्य लोगों ने ली सदस्यता
विज्ञापन
बेड़ो.
प्रखंड मुख्यालय के पुराने भवन में जोसोवा द्वारा संचालित पब्लिक लाइब्रेरी में पठन-पाठन शुरू हो गया. लाइब्रेरी में छात्र-छात्राओं समेत प्रखंड प्रमुख विनीता कच्छप, प्रज्ञा केंद्र संचालक, पंचायत प्रतिनिधि सहित कंपटीशन की तैयारी करनेवाले कई विद्यार्थियों ने सदस्यता ली. लाइब्रेरियन शमामा फातिमा ने बताया कि पाठकों के लिए पुस्तकालय की मासिक शुल्क 50 रुपये तथा वार्षिक शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है. लाइब्रेरी में पाठकों के लिए सुविधाजनक माहौल और भरपूर संसाधन उपलब्ध कराये गये हैं. इधर प्रखंड प्रमुख ने कहा कि लाइब्रेरी में सभी श्रेणी के पाठकों के लिए पुस्तकें, दैनिक अख़बार, प्रतियोगिता परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकें व पत्रिकाएं, शांत व सुरक्षित अध्ययन वातावरण, विद्युत और इंटरनेट की सुविधा, पेयजल की व्यवस्था, साफ-सुथरे शौचालय उपलब्ध कराये गये हैं.छात्र-छात्राओं समेत प्रखंड प्रमुख व कई गणमान्य लोगों ने ली सदस्यता
बेड़ो फोटो-लाइब्रेरी में पढाई करते विद्यार्थी व अन्य.B
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










