Ranchi news : रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का काम पूरा, उदघाटन की हो रही तैयारी

उदघाटन के लिए केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मांगा जा रहा है समय.
रांची.
रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का काम लगभग पूरा हो गया है. एलिवेटेड कॉरिडोर में केवल रंगाई का काम हो रहा है. वहीं, कॉरिडोर पर अलकतरा का अंतिम लेयर चढ़ाना है. इसकी भी तैयारी कर ली गयी है. पांच से छह दिनों में यह काम भी हो जायेगा. साउंड बैरियर का काम भी पूरा कर लिया गया है. यह काम केवल इटकी रोड की ओर बने कॉरिडोर में बाकी है. मैस्टिक का काम भी लगभग पूरा कर लिया गया है. लाइट भी लगा दी गयी है.तीनों रैंप का काम पूरा
नागा बाबा खटाल से लेकर पंडरा रोड व इटकी रोड में तीनों रैंप का काम पूरा कर लिया गया है. इस पर अलकतरा का काम भी हो गया है. कॉरिडोर में दो पिलरों के बीच के ज्वाइंट वाले स्थान को भी लगभग दुरुस्त कर लिया गया है. अभी कुछ फिनिशिंग के कार्य किये जा रहे हैं. इस तरह एलिवेटेड कॉरिडोर उदघाटन के लिए तैयार हो गया है. यह प्रयास हो रहा है कि इसी माह 25 मई के आसपास इसका उदघाटन करा लिया जाये. इसके लिए केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से समय मिलने का इंतजार किया जा रहा है.
सर्विस रोड का काम तेज
इधर, एलिवेटेड कॉरिडोर के नीचे सर्विस रोड का काम तेज हो गया है. इसे जल्द पूरा करने का प्रयास हो रहा है. फिलहाल पिस्का मोड़ से लेकर रातू रोड चौराहा तक सर्विस रोड दोनों तरफ से लगभग पूरा हो गया है. अभी रातू रोड चौराहा से नागा बाबा खटाल की ओर का कुछ काम बाकी है. वहीं, इटकी रोड में सर्विस रोड का काम किया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




