ePaper

ईटा व चिलदिरी में निकाली गयी रथयात्रा

Updated at : 27 Jun 2025 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
ईटा व चिलदिरी में निकाली गयी रथयात्रा

प्रखंड के ईटा चिलदिरी और चनकोपी गांव में श्रद्धालुओं ने शुक्रवार को रथयात्रा निकाली.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बेड़ो.

प्रखंड के ईटा चिलदिरी और चनकोपी गांव में श्रद्धालुओं ने शुक्रवार को रथयात्रा निकाली. सुबह पांच बजे भगवान जगन्नाथ स्वामी, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की पूजा-अर्चना कर मंदिर के कपाट को खोल दिया गया. मंदिर के खुलते ही क्षेत्र के श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन के लिए उमड़ पड़ी. ईटा चिलदिरी में पुजारी सत्यनारायण पांडेय व पंचम नारायण पांडेय ने यजमान लाल गोकुलनाथ शाहदेव, लाल मोहन नाथ शाहदेव व लाल इस्कैलेब नाथ शाहदेव की पूजा करायी. सुबह से ही भक्त पूजा-अर्चना के साथ सभी विग्रहों का दर्शन किये. ईटा गांव के पहान टुटू उरांव ने मंदिर प्रांगण में सफेद झंडा गाड़ कर विधिवत पूजा की. इसके बाद शाम पांच बजे सभी विग्रहों को रथ पर आरूढ़ कर जय जगन्नाथ के जयघोषों के साथ रथ को खींचते हुए आधा किलोमीटर दूर अवस्थित मौसीबाड़ी तक ले गये. जहां नौ दिनों तक पुजारी सत्यनारायण पांडेय पूजा करायेंगे. ईटा चिलदिरी में रथयात्रा सह मेला को सफल बनाने में लाल सुमन नाथ, लाल कमलेश, लाल संजय, लाल सेवक, लाल सत्यप्रकाश, लाल अखिलेश, लाल कमलेश, लाल मिथलेश, लाल विक्रम, बुधराम बाड़ा, शिवचरण गोप, रमेश गोप, कलींद्र सिंह, सतीश गोप व ग्रामीण शामिल थे. इधर, चनकोपी गांव के जगन्नाथ मंदिर में पुरोहित बालमुकुंद मिश्रा, रामवृक्ष मिश्रा व कलिंदर शुक्ला ने यजमान लाल संजय नाथ शाहदेव की अगुवाई में धार्मिक अनुष्ठान कराया. सुबह आरती के पश्चात भगवान की पूजा-अर्चना कर उन्हें भाेग लगाया गया. इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया. शाम 5:30 बजे भक्तों ने भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा को रथ पर आरूढ़ कर पूरी श्रद्धा के साथ रथ खींचते हुए मौसीबाड़ी पहुंचाया. रथयात्रा को सफल बनाने में लाल राधेश्याम नाथ शाहदेव, सतीश शाहदेव, शशिकांत शाहदेव, सुजीत शाह देव, सच्चिदानंद शाहदेव, अरविंद शाहदेव, नवीन शाहदेव, संदीप शाहदेव, प्रिंस शाहदेव, प्रभात शाहदेव प्रशांत शाह देव, नवीन कुमार सिंह, सौरभ कुमार सिंह, पहान सुकरा पहान, पुजार अगनू उरांव, रामवृक्ष महत़ो, गणेश वर्मा, मनमोहन महतो, लाल मोहन महतो, वीरेंद्र गोप, बैजू गोप, काशी महतो, कपिल गोप आदि ने सहयोग किया.

फोटो-1 ईटा चिलदिरी में रथयात्रा में शामिल श्रद्धालु.

-2 चनकोपी में निकाली गयी रथयात्रा में शामिल लोग.B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KEDAR MAHTO BERO

लेखक के बारे में

By KEDAR MAHTO BERO

KEDAR MAHTO BERO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola