संस्थानाें में रंगोली बनाओ प्रतियोगिता

Published by : KALICHARAN SAHU Updated At : 18 Oct 2025 9:40 PM

विज्ञापन

आरटीसी प्लस टू स्कूल तुरमूली में दीपावली के अवसर पर रंगोली बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

बुढ़मू.

आरटीसी प्लस टू स्कूल तुरमूली में दीपावली के अवसर पर रंगोली बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अमन प्रजापति ग्रुप, द्वितीय स्थान ब्यूटी कुमारी ग्रुप और तृतीय स्थान मोनिका कुमारी ग्रुप ने प्राप्त किया. तीनों ग्रुप को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के सफल आयोजन में कुंदन कुमार, पिंकू कुमार महतो, अर्चना मिंज, रेणुका सोरेंग, अमिता कच्छप, शांति कुमारी आदि ने सहयोग किया. वहीं दूसरी ओर यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल ठाकुरगांव में भी रंगोली बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गयी. बालक वर्ग में शुभम कुमार, अव्यव शिवाय, लक्की कुमार, अनिकेत कुमार और सुशांत कुमार विजेता रहे. वहीं बालिका वर्ग में सुहानी कुमारी, वंशिका सिंह, श्रृष्टि रानी, आरवी अनाया, ममता कुमारी, अनिशा कुमारी, तन्वी कुमारी, सुरभि कुमारी, आस्था कुमारी और नैंसी केशरी विजेता रही. सभी को विद्यालय परिवार की ओर से पुरस्कृत किया गया. मौके पर निदेशक वैद्यनाथ कुमार पांडेय, अनूप सिंह, संजय उरांव, आनंद सिन्हा, प्रकाश सोनी, आभा सिन्हा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KALICHARAN SAHU

लेखक के बारे में

By KALICHARAN SAHU

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola