नेशनल योगासन प्रतियोगिता में रांची के मोहित ने जीता रजत

Updated at : 08 Jul 2024 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
नेशनल योगासन प्रतियोगिता में रांची के मोहित ने जीता रजत

इंडियन हठ योग फेडरेशन के तत्वावधान में दो दिवसीय इंडियन नेशनल योगासन चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था. इसमें रांची के मोहित कुमार ने रजत पदक जीता,

विज्ञापन

रांची. इंडियन हठ योग फेडरेशन के तत्वावधान में दो दिवसीय इंडियन नेशनल योगासन चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था. इसमें रांची के मोहित कुमार ने रजत पदक जीता, जबकि जमशेदपुर के आदित्य कुमार चौथे स्थान पर रहे. दूसरा स्थान प्राप्त करने के कारण मोहित सऊदी अरब में होनेवाली वर्ल्ड योगासन प्रतियोगिता में भाग लेंगे. झारखंड के योग प्रशिक्षक इंद्रजीत चक्रवर्ती के नेतृत्व में मुंबई में छह व सात जुलाई को आयोजित नेशनल योगासन चैंपियनशिप में झारखंड से 14 प्रतिभागियों ने भाग लिया. इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले खिलाड़ियों में आशी कुमारी, स्वाति प्रिया, अभीरा, के दीक्षित, आर्यन कुमार, प्रदीप कुंभकार, रूपा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, चित्रा शाह, कुमार पाठक, अभिजीत कुमार व जगदीश सिंह शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola