झारखंड में SIR के दौरान कोई भी पात्र मतदाता न छूटे, सीएम हेमंत सोरेन ने सभी डीसी को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मतदाता गणना अभियान पर विशेष जोर दिया है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने या संशोधन कराने से वंचित न रहे.
Jharkhand SIR : सीएम हेमंत सोरेन ने कहा है कि राज्य का कोई भी पात्र नागरिक जानकारी के अभाव में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, संशोधन कराने या अन्य आवश्यक प्रक्रिया से वंचित नहीं रहे. इसके लिए प्रशासन मिशन मोड में कार्य करे और गणना फॉर्म भरने की सही जानकारी राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचायी जाये. रविवार को सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड में चल रहे एसआइआर अभियान को लेकर सभी डीसी को आवश्यक निर्देश जारी किया.
मतदाता गणना अभियान पर सीएम हेमंत का जोर
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा है कि गणना फॉर्म भरने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और तय समय-सीमा को लेकर लोगों के बीच कोई भ्रम नहीं रहे. इसके लिए पूरे राज्य में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाये, जिससे हर पात्र नागरिक समय पर अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग कर सके. हेमंत सोरेन ने जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे बीएलओ को प्रशिक्षण देने के साथ संवेदनशीलता पर भी विशेष जोर दिया. उन्होंने कहा है कि सभी बीएलओ को नियमित प्रशिक्षण दिया जाये.
बुजुर्गों-दिव्यांगजनों के लिए करें विशेष व्यवस्था
सीएम ने बुजुर्गों, दिव्यांगजनों, दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और आदिवासी समुदायों के के लिए। लिए विशेष व्यवस्था करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर प्रशासनिक टीमें उनके घर तक पहुंच कर आवश्यक सहायता दिलायें. साथ ही झारखंड के प्रवासी नागरिकों तक भी एसआइआर से संबंधित जानकारी पहुंचाने की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाये. सीएम ने अधिकारियों से कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान पूरी पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ संचालित हो.
ये भी पढ़ें: सरायकेला में कुदरत का कहर: मां की मौत के बाद अब बेटी को भी लील गया ठनका, 2 की मौत 5 घायल
ये भी पढ़ें: हजारीबाग कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड हॉस्पिटल में स्टोर इंचार्ज की हत्या, दो आरोपी फरार, तीसरा पुलिस के कब्जे में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










