ePaper

झारखंड की सब्जियां कल कोलकाता से भेजी जायेंगी विदेश, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनेगी पहचान

Updated at : 12 Aug 2020 3:45 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड की सब्जियां कल कोलकाता से भेजी जायेंगी विदेश, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनेगी पहचान

रांची : झारखंड की सब्जियां विदेश भेजी जा रही हैं. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. कल कोलकाता से रांची और जमशेदपुर के किसानों की उत्पादित सब्जियों को विदेश भेजा जायेगा. कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झारखंड की पहचान बनेगी और किसान आत्मनिर्भर बनेंगे.

झारखंड की सब्जियां विदेशी थालियों की शोभा बढ़ायेंगी. यहां से सब्जियों को विदेश भेजने की तैयारी कर ली गयी है. झारखंड से पहले चरण में सब्जियां दुबई, ओमान, कुवैत और सउदी अरब भेजी जायेगी. इसके लिए दो मीट्रिक टन सब्जियों की पैकिंग कर ली गयी है. कल गुरुवार को कोलकाता से कारगो से विदेश भेजा जायेगा. रांची और जमशेदपुर के करीब 500 किसानों को इसका लाभ मिलेगा.

झारखंड से दूसरे चरण में हजारीबाग, रामगढ़ और गुमला के किसानों की सब्जियों को विदेश भेजने की तैयारी है. इन तीनों जिलों में सब्जियों का उत्पादन महिला समूह द्वारा किया जा रहा है. इसके बाद राज्य के अन्य जिलों के किसानों को इससे जोड़ा जायेगा, ताकि उन्हें भी इसका लाभ मिल सके और वे आत्मनिर्भर बन सकें.

झारखंड से भिंडी, करेला, मूंगा सूटी, कद्दू, खीरा, फ्रेंचबीन, कटहल, झींगा, बरबट्टी बोदी को विदेश भेजा जा रहा है. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है.

कृषि मंत्री बादल पत्रलेख बताते हैं कि झारखंड के किसानों की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बने. इसकी कोशिश की जा रही है. इसी क्रम में ये प्रयास है कि झारखंड की सब्जियां विदेशों में जायें. इससे किसानों की आय तीन गुनी तक बढ़ेगी और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola