ePaper

Ranchi News : रांची विवि : ह्यूमैनिटीज के 164 में 153 शोध प्रस्ताव को मिली स्वीकृति

Updated at : 04 Jun 2025 12:21 AM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News : रांची विवि : ह्यूमैनिटीज के 164 में 153 शोध प्रस्ताव को मिली स्वीकृति

रांची विवि में मंगलवार को मानवीकी संकाय (ह्यूमैनिटीज) के विषयों यथा संस्कृत, हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, बांग्ला, दर्शनशास्त्र आदि विषयों के कुल 164 शोध प्रस्ताव की समीक्षा की गयी.

विज्ञापन

रांची : रांची विवि में मंगलवार को मानवीकी संकाय (ह्यूमैनिटीज) के विषयों यथा संस्कृत, हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, बांग्ला, दर्शनशास्त्र आदि विषयों के कुल 164 शोध प्रस्ताव की समीक्षा की गयी. कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित पीजी रिसर्च काउंसिल की बैठक में 153 शोध प्रस्ताव को स्वीकृति दी गयी. इनमें पीएचडी के 159 और डी लिट के पांच प्रस्ताव आये.

11 शोध प्रस्ताव की समीक्षा की

गयी

बैठक में 11 शोध प्रस्ताव की समीक्षा करते हुए संशोधन करने का निर्देश दिया गया. पीएचडी के लिए उर्दू में 13, संस्कृत में 38, दर्शनशास्त्र में 18, हिंदी में 50. अंग्रेजी में 28 तथा बांग्ला में 12 प्रस्ताव आये. वहीं संस्कृत में चार व हिंदी में एक डी.लिट के प्रस्ताव आये. बैठक में रजिस्ट्रार डॉ जीसी साहू, डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ प्रीतम कुमार, डीन डॉ अर्चना दुबे सहित सभी विभागाध्यक्ष व शिक्षक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT GOPAL JHA

लेखक के बारे में

By PRABHAT GOPAL JHA

PRABHAT GOPAL JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola