Ranchi News : रांची विवि के कर्मियों ने रजिस्ट्रार का घेराव किया, उपनिदेशक का पुतला फूंका

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Jan 2025 12:25 AM

विज्ञापन

Ranchi News : रांची विवि मुख्यालय के कर्मचारियों ने मंगलवार को रजिस्ट्रार डॉ जीसी साहु का घेराव किया तथा उपनिदेशक डॉ अनमोल कुमार लाल का पुतला दहन किया.

विज्ञापन

रांची. रांची विवि मुख्यालय के कर्मचारियों ने मंगलवार को रजिस्ट्रार डॉ जीसी साहु का घेराव किया तथा उपनिदेशक डॉ अनमोल कुमार लाल का पुतला दहन किया. कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नवीन चंचल व महासचिव अर्जुन कुमार के नेतृत्व में कर्मचारियों ने दिन में रजिस्ट्रार का घेराव किया और उपनिदेशक डॉ लाल को तत्काल वापस मंगाने का दबाव बनाया.

सरकार की छवि भी धूमिल हो रही

नेताओं का कहना था कि डॉ लाल शिक्षक व कर्मचारी विरोधी हैं. निदेशालय में लंबे समय से जमे हुए हैं और कर्मचारियों व शिक्षकों के मुद्दे पर अड़ंगा लगा रहे हैं. डॉ लाल के कारण विवि कर्मियों का 12 से 15 साल तक वेतन निर्धारण संभव नहीं हो पा रहा है. कर्मचारियों की समस्याएं निदेशालय स्तर पर नहीं सुलझ रही हैं, जिससे सरकार की छवि भी धूमिल हो रही है. रजिस्ट्रार का घेराव करने के बाद सभी कर्मचारियों ने मुख्यालय में उपनिदेशक डॉ लाल का पुतला दहन किया व प्रदर्शन किया.

रांची विवि शिक्षक संघ ने भी दिया समर्थन

इधर रांची विवि शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ राजकुमार ने भी मारवाड़ी कॉलेज से निदेशालय में प्रतिनियुक्त डॉ अनमोल लाल को वापस रांची विवि बुलाने की मांग की और विरोध कार्यक्रम में शामिल हुए. विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से आलोक ठाकुर, वीरेंद्र कुमार, परवेज आलम, संजय पाठक, विपिन कुमार, नवीन कुमार, आरएन दुबे, रोहित कच्छप, इएनके कुजूर, पुष्कल कुमार, एसके त्रिपाठी, विजय वर्मा, करमबीर उरांव, अनमोल बागे, सुनील लोहार, पप्पो बांडो, हेमंत भगत, सुमित मंडल, जगनी मिंज, नेहा तिर्की, मुन्ना कच्छप, प्रभा हेंब्रम, मंजु हेंब्रम, कैफी, मंजेश, सुधीर सिंंह, मनोज, विजय खलखो, महेश यादव, डीबी टंडन, लक्ष्मण गोप, मुकेश कुमार आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola