रांची के डोरंडा बैंक मोड़ के पास ट्रैफिक रूट बदला, जानें कब तक सामान्य हो सकेगा परिचालन
Published by : Sameer Oraon Updated At : 17 Jan 2023 2:21 PM
पाइलिंग के कारण बैंक मोड़ के पास सोमवार को ट्रैफिक परिवर्तित कर दिया गया. इससे इस मार्ग में जाम लग गया था. जिसके कारण लोग दिनभर परेशान रहे. सुबह नौ से 11 व शाम पांच से सात बजे तक जाम की स्थिति ज्यादा खराब रही
डोरंडा बैंक मोड़ के समीप मुख्य सड़क मार्ग में पाइलिंग के कारण ट्रैफिक परिवर्तित कर दिया गया है. कंपनी के अधिकारी ने कहा है कि आज की शाम तक यहां पाइलिंग का काम पूरा हो जायेगा. इसके बाद सड़क से बैरिकेडिंग हटा दी जायेगी. यही वजह है कि हमें यातायात को परिवर्तित करना पड़ा है.
आपको बता दें कि इस स्थान पर कल से ही पाइलिंग के कारण सोमवार को ट्रैफिक परिवर्तित कर दिया गया. इससे इस मार्ग में जाम लग गया था. जिसके कारण लोग दिनभर परेशान रहे. सुबह नौ से 11 व शाम पांच से सात बजे तक जाम की स्थिति ज्यादा खराब रही. एलएनटी की ओर से मुख्य सड़क में बी-39 पाइलिंग शुरू किया गया. जिस कारण मुख्य सड़क को बंद कर दिया गया.
फिलहाल इस मार्ग से जानेवाले वाहनों को देवेंद्र मांझी की प्रतिमा के पिछले हिस्से वाली सड़क से राजेंद्र चौक की ओर भेजा जा रहा है. उक्त सड़क की चौड़ाई कम होने और कडरू की ओर से भी डोरंडा सहित अन्य जगहों पर जाने के लिए आनेवाले वाहनों के कारण वहां जाम की स्थिति उत्पन्न हो जा रही है. कल भी वहां पर तैनात ट्रैफिक के दो सिपाही यातायात को सामान्य करने में लगे हुए थे, लेकिन वे लोग परेशान हो गये थे.
कांटा टोली से सिरोम टोली चौक तक जमीन खाली कराने गयी टीम सोमवार को खाली हाथ वापस लौट गयी. इस जमीन को खाली कराने के लिये जिला प्रशासन की ओर से रांची सीओ को वहां भेजा गया था. उनके साथ नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम के सदस्य व जुडको के अभियंता भी थे. सीओ ने कहा कि कुछ बाधा आ जाने के कारण जमीन खाली नहीं करायी जा सकी.
अगले 15 दिनों के अंदर फिर से सूचना निकालकर जमीन खाली करायी जायेगी. ताकि पुल निर्माण के लिए जो भी जमीन की आवश्यकता है, उसे पूरा किया जा सके. सीओ ने कंपनी के प्रतिनिधि और जुड़को के अभियंताओं से कहा कि वे जगह-जगह संकेत चिह्न लगायें और बड़े गड्ढे वाले स्थानों के किनारे सुरक्षा बरतने का पूरा इंतजाम करें.
उन्होंने तत्काल एप्रोच रोड को ठीक कराने का निर्देश दिया, ताकि आने-जाने वाले लोगों को परेशानी न हो. मालूम हो कि एप्रोच रोड में जगह-जगह गड्ढे व रोड टूट जाने के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










