20.3 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

5.5 डिग्री बढ़ा रांची का पारा, पश्चिमी विक्षोभ, पंजाब व पाकिस्तान में साइक्लोन ने बिगाड़ा मौसम का मिजाज

रांची में इस सप्ताह अधिकतम तापमान 33 डिग्री पहुंच जाने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान के 17 डिग्री सेंटीग्रेड के स्तर तक पहुंच जाने की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है. मौसम केंद्र के मुताबिक, न्यूनतम तापमान 21 फरवरी को 16 डिग्री, 22 फरवरी को 17 डिग्री हो जाने की उम्मीद है.

मौसम का मिजाज बदल गया है. अधिकतम और न्यूतनतम तापमान तेजी से बढ़ने लगा है. एक ओर सागर में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का क्षेत्र बना है, तो दूसरी ओर पंजाब और उससे सटे पाकिस्तान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन (Cyclonic Circulation) भी है, जिसने मौसम का मिजाज बिगाड़ दिया है. झारखंड पर भी मौसम (Jharkhand Weather Today) में आये इस बदलाव का असर देखा जा रहा है. राजधानी रांची का तापमान 30 डिग्री को पार कर गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेंटीग्रेड के करीब पहुंच गया है.

2 से 3 डिग्री तक बढ़ेगा झारखंड का तापमान

आने वाले दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ने का अनुमान है. हालांकि, तापमान में कोई बहुत बड़ा परिवर्तन नहीं देखा जायेगा. रांची में इस सप्ताह अधिकतम तापमान 33 डिग्री पहुंच जाने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान के 17 डिग्री सेंटीग्रेड के स्तर तक पहुंच जाने की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है. रांची और आसपास के लिए मौसम केंद्र रांची की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, न्यूनतम तापमान 21 फरवरी को 16 डिग्री, 22 फरवरी को 17 डिग्री हो जाने की उम्मीद है. 24 फरवरी को यह गिरकर फिर 16 डिग्री हो सकता है.

5 दिन में 5.5 डिग्री बढ़ा रांची का पारा

मौसम विभाग के आंकड़ों पर गौर करेंगे, तो पायेंगे कि रांची का तापमान 5 दिन में 5.5 डिग्री चढ़ गया है. न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान दोनों सामान्य से ज्यादा हो गये हैं. रांची का अधिकतम तापमान 2.8 डिग्री अधिक हो गया है, तो न्यूनतम पारा भी सामान्य से 1.6 डिग्री ज्यादा हो गया है. पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में जमशेदपुर और चाईबासा संयुक्त रूप से सबसे गर्म जगह रहे. यहां का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि गढ़वा में न्यूनतम तापमान सबसे कम 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

Also Read: Weather News Jharkhand: पश्चिमी विक्षोभ, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और झारखंड के मौसम पर इसका असर
सामान्य से ऊपर अधिकतम और न्यूनतम तापमान

जमशेदपुर का अधिकतम पारा सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री. इसी तरह डालटेनगंज का अधिकतम और न्यूनतम पारा क्रमश: 32.5 डिग्री सेल्सियस और 15.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से क्रमश: 2.9 डिग्री और 2.5 डिग्री अधिक हैं. बोकारो थर्मल में अधिकतम ताप 32.1 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक है. यहां का न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक है.

Also Read: Jharkhand Weather: जनवरी में गर्मी ने तोड़ा 13 साल का रिकॉर्ड, रांची का अधिकतम तापमान सामान्य से बहुत ज्यादा
चाईबासा का तापमान 32.8 डिग्री पहुंचा

चाईबासा का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 32.8 डिग्री और 16.2 डिग्री रहे, जो सामान्य से क्रमश: 3.5 डिग्री और 1.3 डिग्री अधिक हैं. देवघर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 32.2 डिग्री और 16.5 डिग्री दर्ज किया गया. गिरिडीह, गढ़वा, रामगढ़ और सिमडेगा का अधिकतम तापमान क्रमश: 30.7 डिग्री, 31 डिग्री, 30.8 डिग्री और 31.1 डिग्री रहा. इन जिलों का न्यूनतम तापमान क्रमश: 16.3 डिग्री, 14.2 डिग्री, 15 डिग्री और 14.9 डिग्री रिकॉर्ड हुआ.

Mithilesh Jha
Mithilesh Jha
प्रभात खबर में दो दशक से अधिक का करियर. कलकत्ता विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट. झारखंड और बंगाल में प्रिंट और डिजिटल में काम करने का अनुभव. राजनीतिक, सामाजिक, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय विषयों के अलावा क्लाइमेट चेंज, नवीकरणीय ऊर्जा (RE) और ग्रामीण पत्रकारिता में विशेष रुचि. प्रभात खबर प्रिंट में सेंट्रल डेस्क, रूरल डेस्क के बाद प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क और झारखंड हेड के रूप में सेवा दी. अभी बंगाल हेड के रूप में कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel