14.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

रांची का तापमान 2.6 डिग्री गिरा, अब 2-3 डिग्री बढ़ेगा झारखंड का पारा, मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी

Jharkhand Weather Forecast Today|भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मौसम केंद्र रांची ने कहा है कि आने वाले दिनों में झारखंड के तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि होने का अनुमान है. हालांकि न्यूनतम तथा अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

Jharkhand Weather Forecast Today: रांची का न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री तक गिर चुका है. अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री की गिरावट के बाद 0.9 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गयी है. पिछले चार दिनों के रिकॉर्ड पर गौर करेंगे, तो पायेंगे कि झारखंड की राजधानी रांची के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आ रही है. न्यूनतम तापमान में लगातार चार दिनों तक गिरावट दर्ज की गयी है. वहीं, अधिकतम तापमान तीन दिन तक गिरने के बाद उसमें थोड़ी वृद्धि दर्ज की गयी है.

झारखंड का तापमान बढ़ेगा

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मौसम केंद्र रांची ने कहा है कि आने वाले दिनों में झारखंड के तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि होने का अनुमान है. हालांकि न्यूनतम तथा अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. मौसम केंद्र (Meteorological Center Ranchi) के मुताबिक, 23 फरवरी को न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी थी. इसके बाद 24 फरवरी को 0.1 डिग्री, 25 फरवरी को 1.8 डिग्री और 26 फरवरी को 0.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी.

Also Read: ओड़िशा में बना चक्रवात छत्तीसगढ़ पहुंचा, झारखंड के आसमान में छाये बादल, जानें अपने जिले के मौसम का हाल
कब कितना गिरा रांची का पारा

इसी तरह रांची के अधिकतम तापमान में 23 फरवरी को 0.3 डिग्री की गिरावट आयी थी, जबकि 24 फरवरी को 0.4 डिग्री और 25 फरवरी को 1.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी. हालांकि 26 फवरीर को इसमें 0.9 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गयी. इस तरह 26 फरवरी को रांची का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री हो गया, जबकि न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री दर्ज किया गया.

न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से कम

रांची का तापमान अभी भी सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.1 डिग्री कम है. बता दें कि 22 फरवरी को रांची के अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गयी थी, जबकि न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री बढ़ गया था. उस दिन रांची का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था.

Also Read: Weather News Jharkhand: पश्चिमी विक्षोभ, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और झारखंड के मौसम पर इसका असर
जमशेदपुर का उच्चतम तापमान 33.4 डिग्री

रविवार यानी 26 फरवरी की बात करें, तो जमशेदपुर का उच्चतम पारा 33.4 डिग्री और न्यूनतम पारा 16 डिग्री हो गया है. 22 फरवरी को लौहनगरी का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री तक पहुंच गया था. इस दिन डालटेनगंज का उच्चतम पारा 35.8 डिग्री और न्यूनतम पारा 14.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था, जो 26 फरवरी को क्रमश: 34.6 डिग्री और 14.1 डिग्री सेल्सियस हो गया. पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के किसी भी हिस्से में बारिश नहीं हुई.

तैयार हुआ नया पश्चिमी विक्षोभ

मौसम केंद्र ने कहा है कि समुद्र में एक पश्चिमी विक्षोभ बना है. हालांकि, झारखंड पर इसका बहुत ज्यादा असर पड़ने के संकेत नहीं दिख रहे हैं. राज्य में हल्की हवा चल रही है. पिछले 24 घंटे के दौरान चाईबासा का उच्चतम तापमान राज्य में सर्वाधिक 35.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि गढ़वा का न्यूनतम ताप सबसे कम 11.5 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया.

Also Read: पाकिस्तान और राजस्थान में बने साइक्लोन से बदला झारखंड के मौसम का मिजाज, 4.5 डिग्री तक गिरा तापमान
अन्य जिलों में मौसम का हाल

अगर आप भी अपने जिले के मौसम का हाल जानना चाहते हैं, तो हम आपको बता दें कि बोकारो का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री और न्यूनतम ताप 12.2 डिग्री दर्ज किया गया. देवघर, गिरिडीह, गढ़वा, रामगढ़ और सिमडेगा का अधिकतम तापमान क्रमश: 32.4 डिग्री, 31 डिग्री, 32.3 डिग्री, 32.3 डिग्री और 32.1 डिग्री रहा, जबकि इन जिलों का न्यूनतम तापमान क्रमश: 13.8 डिग्री, 13.1 डिग्री, 11.5 डिग्री, 11.9 डिग्री और 11.9 डिग्री दर्ज किया गया.

Mithilesh Jha
Mithilesh Jha
प्रभात खबर में दो दशक से अधिक का करियर. कलकत्ता विश्वविद्यालय से कॉमर्स ग्रेजुएट. झारखंड और बंगाल में प्रिंट और डिजिटल में काम करने का अनुभव. राजनीतिक, सामाजिक, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय विषयों के अलावा क्लाइमेट चेंज, नवीकरणीय ऊर्जा (RE) और ग्रामीण पत्रकारिता में विशेष रुचि. प्रभात खबर के सेंट्रल डेस्क और रूरल डेस्क के बाद प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क पर काम. वर्तमान में झारखंड हेड के पद पर कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel