CISCE की नेशनल लेवल योग प्रतियोगिता में रांची के बच्चों ने कोलकाता में जीते सिल्वर और ब्रोंज मेडल, देखें PICS

युवराज भास्कर और अनुराग गंझू ने रजत पदक जीता, जबकि दिव्या माझी ने कांस्य पदक जीता. अच्छी खबर यह है कि इन तीनों बच्चों में से दिव्या माझी का चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) की ओर से आयोजित होने वाले योग प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है.

सीआईएससीई (CISCE) काउंसिल की ओर से पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में रांची के बच्चों ने तीन पदक जीते हैं. दो बच्चों ने सिल्वर मेडल जीता, जबकि एक ने ब्रोंज. ये तीनों बच्चे रांची के बरियातू स्थित मेटास एडवेंटिस्ट स्टूडेंट्स हैं. बिहार और झारखंड रीजन से मेटास एडवेंटिस्ट बरियातू के चार छात्रों का चयन इस प्रतियोगिता के लिए हुआ था.

युवराज भास्कर और अनुराग गंझू ने रजत पदक जीता, जबकि दिव्या माझी ने कांस्य पदक जीता. अच्छी खबर यह है कि इन तीनों बच्चों में से दिव्या माझी का चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) की ओर से आयोजित होने वाले योग प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है.

एसजीएफआई की ओर से आयोजित योग प्रतियोगिता भी कोलकाता में ही होगी. प्रतियोगिता नवंबर में होगी. इसमें दिव्या माझी आईसीएसई बोर्ड का प्रतिनिधित्व करेगी. बिहार-झारखंड रीजन की अंडर-17 कोच इंचार्ज राफिया नाज ने मेटास एडवेंटिस्ट के स्टूडेंट्स की सफलता पर उन्हें बधाई दी. स्कूल के प्रिंसिपल ने भी बच्चों की सफलता पर प्रसन्नता जताई और उनको भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं. डॉ नायडू ने स्कूलों के प्राचार्यों से अपील की है कि वे अपने स्कूलों में योग को कोर्स के रूप में अपनाएं, ताकि बच्चे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहें.
Also Read: CISCE जोनल योग प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका दोनों वर्ग में मेटास एडवेंटिस्ट स्कूल बना चैंपियन
योग टीचर राफिया नाज ने कहा कि जो बच्चे मेडल नहीं जीत पाए, उन्हें और मेहनत करनी चाहिए, ताकि वे अगली बार मेडल जरूर जीत सकें. वहीं, आज जिन्होंने मेडल जीता है, उन्हें अपनी प्रैक्टिस जारी रखते हुए उसमें और सुधार करना चाहिए, ताकि वे भविष्य में और बेहतर कर सकें.

राफिया ने कहा कि खेल में किसी की जीत या हार नहीं होती. इसलिए सभी को हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहिए. जो सबसे अच्छा प्रदर्शन करता है, वह पहले, दूसरे और तीसरे नंबर पर आता है. उन्होंने कहा कि योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं. देश के बेहतर नागरिक बनें और देश की उन्नति में भागीदार बनें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




