विमान क्रैश में रांची के पीयूष पुष्प की मौत, पायलट ट्रेनिंग के दौरान हुआ हादसा

Updated:
विज्ञापन
Ranchi Pilot Accident

पीयूष पुष्प जिसकी मौत दक्षिण अफ्रीका में पायलट ट्रेनिंग के दौरान हुई, Pic Credit- प्रणव

Ranchi Pilot Accident: दक्षिण अफ्रीका के जोहानसबर्ग में पायलट ट्रेनिंग के दौरान विमान क्रैश होने से रांची के 20 वर्षीय पीयूष पुष्प की दुखद मौत हो गई. हादसे में गंभीर रूप से घायल पीयूष को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. भारतीय दूतावास के माध्यम से उनका पार्थिव शरीर भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

विज्ञापन

Ranchi Pilot Accident, प्रणव, रांची: दक्षिण अफ्रीका के जोहानसबर्ग में पायलट ट्रेनिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ. जिसमें रांची के 20 साल के युवक पीयूष पुष्प का निधन हो गया. पीयूष अरगोड़ा कटहल मोड़, लाजपत नगर के निवासी थे. वे रांची के जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली के पूर्व शिक्षक टीएन साहू के पुत्र थे.

विमान उड़ाने की ले रहे थे ट्रेनिंग उसी दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, पीयूष वालकैन एविएशन इंस्टीट्यूट, जोहानसबर्ग में पायलट ट्रेनिंग ले रहे थे. ट्रेनिंग के दौरान विमान उड़ाते समय अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिससे विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में गंभीर रूप से घायल पीयूष को जोहानसबर्ग के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

Also Read: ACB का भ्रष्टाचार पर नकेल! लातेहार में सरकारी बाबू 5 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

परिवार और स्कूल में शोक की लहर

पीयूष की मौत से परिवार और उनके स्कूल में शोक की लहर दौड़ गई है. भारतीय दूतावास के माध्यम से पीयूष का पार्थिव शरीर भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. उनके सहपाठी और शिक्षक पीयूष के आकस्मिक निधन से स्तब्ध हैं.

Also Read: सुजीत सिन्हा गैंग पर रांची पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में तीन अपराधी गिरफ्तार, एक घायल

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola