रांची : सावन में पहाड़ी मंदिर में शीशे- मेटल की पूजन सामग्री पर रोक, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे डीसी

पहाड़ी मंदिर के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को दिशा निर्देश देते डीसी
रांची के पहाड़ी मंदिर में सावन के दौरान भक्तों और दुकानदारों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं. शीशे और मेटल की पूजन सामग्री पर रोक लगा दी गई है. उपायुक्त ने मंदिर परिसर की तैयारियों का निरीक्षण किया.
Pahari Mandir Ranchi : रांची के पहाड़ी मंदिर में सावन के दौरान शीशे में कोई भी पूजन सामग्री देने पर रोक लगा दी गयी है. दुकानदारों को निर्देश दिया गया है कि वह शीशे में कोई भी पूजन सामग्री न दें. भक्तों से भी अपील की गयी है कि पूजा के दौरान शीशे या मेटल की वस्तुओं का प्रयोग न करें. उक्त निर्देश उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने दिये. वे रविवार को सावन को लेकर पहाड़ी मंदिर पर की गयी तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे. स्थल निरीक्षण के बाद अधिकारियों को सावन से पहले पूरी तैयारी करने को कहा.
पहाड़ी मंदिर के विकास कार्यों का निरीक्षण
उपायुक्त ने पहाड़ी मंदिर में चल रहे विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया. मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर अधिकारियों और मंदिर समिति के सदस्यों को निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि पहाड़ी बाबा मंदिर तक पहुंचने वाले सीढ़ी मार्ग, शौचालय का निर्माण, सीढ़ियों पर श्रद्धालुओं के लिए बैठने की व्यवस्था, रास्तों में बिछाये जा रहे पेवर ब्लॉक, विद्युत आपूर्ति और पेयजल व्यवस्था सहित मंदिर में चल रहे सभी निर्माण व विकास कार्यों की जानकारी ली.
डीसी ने कहा
डीसी ने कहा कि सावन में भक्तों को दर्शन, पूजा आदि में कोई कठिनाई नहीं होनी चाहिए. इस दौरान उन्होंने पहाड़ी मंदिर में पूजा भी की. मौके पर एसडीओ कुमार रजत, सिटी एसपी पारस राणा, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह और पहाड़ी मंदिर समिति के सदस्य उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें: सरायकेला में कुदरत का कहर: मां की मौत के बाद अब बेटी को भी लील गया ठनका, 2 की मौत 5 घायल
ये भी पढ़ें: हजारीबाग कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड हॉस्पिटल में स्टोर इंचार्ज की हत्या, दो आरोपी फरार, तीसरा पुलिस के कब्जे में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










