ePaper

नशाखोरी के खिलाफ अभियान शुरू करेंगे रांची के सांसद संजय सेठ, लगातार दूसरी बार दर्ज की है जीत

Updated at : 05 Jun 2024 2:40 PM (IST)
विज्ञापन
sanjay seth vijay julus ranchi lok sabha chunav jharkhand

रांची में संजय सेठ की जीत के बाद निकला विजय जुलूस. फोटो : सुनील गुप्ता

रांची लोकसभा सीट पर बड़ी जीत के बाद संजय सेठ 3 बजे विजय जुलूस निकालेंगे. ओटीसी मैदान से काली मंदिर तक जुलूस निकलेगा. वह 120512 वोट से जीते हैं.

विज्ञापन

रांची लोकसभा सीट पर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज करने वाले संजय सेठ के आवास से काली मंदिर (मेन रोड) तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विजय जुलूस निकालने जा रही है. ओटीसी ग्राउंड से मेन रोड तक बुधवार (5 जून) को 3 बजे जुलूस निकाला जाएगा.

संजय सेठ ने यशस्विनी सहाय को 120512 वोट से पराजित किया

संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट पर 1,20,512 वोट से जीत दर्ज की है. उन्होंने सुबोध कांत सहाय की बेटी यशस्विनी पासवान को पराजित किया है. लोकसभा चुनाव में भाजपा नीत एनडीए को 290 से अधिक सीटें मिलीं हैं, जो बहुमत से अधिक है. इससे झारखंड भाजपा के कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं.

संजय सेठ ने रांची के लोगों को दी बधाई, कहा- यह जनता की जीत

लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद सांसद संजय सेठ ने रांची की जनता को बधाई दी और अपनी जीत को जनता को समर्पित किया. कहा कि यह जीत हमारी नहीं, जनता की जीत है. जो स्नेह और प्यार रांची लोकसभा की जनता ने दिया, उसके लिए हृदय से धन्यवाद.

रांची के अधूरे कार्यों को पूर्ण करेंगे, रांची को नंबर वन बनाना है

उन्होंने कहा कि रांची संसदीय क्षेत्र में जो अधूरे कार्य हैं, उसे पूर्ण करना है. रांची को नंबर वन बनाना है. यहां की जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे़ रांची की जनता के हर सुख-दुख में साथ खड़े रहेंगे. उन्होंने कार्यकर्ताओं, सभी प्रदेश के पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, सभी सामाजिक और धार्मिक संगठनों का भी आभार व्यक्त किया.

लोकसभा चुनाव जीतने के तुरंत बाद निकला था जुलूस

सांसद संजय सेठ की जीत के तुरंत बाद मंगलवार (4 जून) की रात को समर्थकों ने जुलूस निकाला. पंडरा कृषि बाजार से निकाले गये जुलूस में लोग डीजे पर थिरक रहे थे. वहीं, एक खुले ट्रक में जीवंत झांकी के साथ संजय सेठ विजय जुलूस में शामिल हुए. संजय सेठ 1,20,512 मतों से जीते़ संजय सेठ को 6,64,732 व यशस्विनी सहाय को 5,44,220 वोट मिले.

नशाखोरी के खिलाफ शुरू करेंगे अभियान : संजय सेठ

इस अवसर पर सांसद सेठ ने कहा हि नशा से युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है. इसके खिलाफ वह अभियान शुरू करेंगे. उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत का मान बढ़ाया है. उनसे हमें ऊर्जा मिलती है. मौके पर विधायक सीपी सिंह, विधायक समरी लाल, निवर्तमान उप महापौर संजीव विजयवर्गीय सहित काफी संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें

Jharkhand News: रांची से संजय सेठ जीते, खूंटी में अर्जुन मुंडा हारे, झारखंड की सभी 5 एसटी सीटें हारी भाजपा

Amit Shah Ranchi Road Show: अमित शाह ने रांची के चुटिया में किया रोड शो, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola