Ranchi News : कटहल मोड़ में होमगार्ड जवान पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, सड़क पर कराई गई परेड

होमगार्ड जवान पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Ranchi News : कटहल मोड़ में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट में शामिल 2 आरोपियों को आज रविवार को गिरफ्तार किया गया. दोनों आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद राजधानी की सड़कों पर परेड भी कराया गया. मारपीट की इस घटना में एक होमगार्ड जवान बुरी तरह से घायल हो गये थे.
Ranchi News : राजधानी रांची के कटहल मोड़ में बीते दिनों 9 जून को ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट में शामिल 2 आरोपियों को आज रविवार को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों में अंश कुमार और अखिलेश कुमार शामिल हैं. दोनों आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद राजधानी की सड़कों पर परेड भी कराया गया.
पत्थर से होमगार्ड जवान पर हुआ था हमला
9 जून को कटहल मोड़ के पास ट्रैफिक पुलिसकर्मियों और ऑटो ड्राइवर के बीच हुई झड़प में एक होमगार्ड जवान बुरी तरह से घायल हो गये थे. आरोपी ने होमगार्ड जवान पर पीछे से पत्थर फेंककर हमला किया था. पत्थर जवान के सिर पर लगी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये थे. होमगार्ड जवान का नाम रोहित गंझू है. वह झारखंड के चतरा जिले का रहनेवाला है.
झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो
ट्रैफिक पुलिसकर्मियों और ऑटो ड्राइवर के बीच हुई इस झड़प का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ था. वायरल वीडियो में दिख रहा था कि रांची के कटहल मोड़ पर दो ट्रैफिक पुलिसकर्मी एक ऑटो चालक को पकड़कर ला रहे हैं. इसी दौरान चौक पर मौजूद अन्य ऑटो ड्राइवर वहां जुट जाते हैं और ट्रैफिक पुलिकर्मियों के साथ मारपीट करने लगते हैं. कुछ देर के लिए कटहल मोड़ रणक्षेत्र में तब्दील दिखता है. आस-पास से अन्य गाड़ियां गुजर रही हैं. ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ ऑटो ड्राइवर मारपीट कर रहे हैं. दिनदहाड़े ऑटो चालकों ने ट्रैफिक पुलिकर्मियों और होमगार्ड के जवानों के साथ मारपीट की. आखिर में एक ऑटो चालक ने होमगार्ड जवान पर पीछे से पत्थर से सिर पर हमला बोल दिया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
इसे भी पढ़ें
Kal Ka Mausam : झारखंड के 6 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Dipali Kumari
नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




