रांची में ऑटो चालकों से रोजाना कौन कर रहा वसूली ? ट्रैफिक एसपी के पास पहुंचा मामला

Auto
Ranchi News : रांची में जाकिर हुसैन पार्क के पास प्रतिदिन ऑटो चालकों से 50 रुपए की अवैध वसूली की जाती है. रुपए देने से मना करने पर ऑटो चालकों को लाठी-डंडा दिखा कर डराया-धमकाया जाता है. अवैध वसूली से ऑटो चालकों में काफी आक्रोश है. इस संबंध में रांची जिला ऑटो चालक यूनियन ने ट्रैफिक एसपी कैलाश करमाली को ज्ञापन सौंपा है.
Ranchi News : राजधानी रांची के रातू रोड चौक में जाकिर हुसैन पार्क के पास ऑटो चालकों से अवैध वसूली की जा रही है. अवैध वसूली करने वाला कोई गुंडा-मवाली नहीं, बल्कि एक ट्रैफिक हवलदार है. जाकिर हुसैन पार्क के पास प्रतिदिन ऑटो चालकों से 50 रुपए की अवैध वसूली की जाती है. इस संबंध में रांची जिला ऑटो चालक यूनियन ने ट्रैफिक एसपी कैलाश करमाली को ज्ञापन सौंपा है.
चालकों को लाठी-डंडा दिखा कर होती है वसूली
रांची जिला ऑटो चालक यूनियन ने जाकिर हुसैन पार्क के पास तैनात ट्रैफिक हवलदार मुखदेव राम पर ऑटो चालकों से अवैध वसूली का आरोप लगाया है. यूनियन के अनुसार प्रतिदिन वहां से गुजरने वाले ऑटो चालकों से 50 रुपए की अवैध वसूली की जाती है. रुपए देने से मना करने पर हवलदार द्वारा ऑटो चालकों को लाठी-डंडा दिखा कर डराया-धमकाया जाता है. इतना ही नहीं कई बार हवलदार अभद्र भाषा और लाठी का भी प्रयोग करते हैं.
झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें
वसूली नहीं रुकने पर आंदोलन को चेतावनी
हवलदार द्वारा किये जा रहे अवैध वसूली से ऑटो चालकों में काफी आक्रोश है. अवैध वसूली की जानकारी मिलने के बाद रांची जिला ऑटो चालक यूनियन के अध्यक्ष अर्जुन यादव और यूनियन के अन्य पदाधिकारियों ने ट्रैफिक एसपी कैलाश करमाली को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा. यूनियन ने हवलदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. अवैध वसूली नहीं रुकने पर यूनियन ने आंदोलन करने की चेतावनी दी है.
इसे भी पढ़ें
जमशेदपुर के आयुष्मान आरोग्य मंदिर की महिला इंचार्ज पर कुदाल से जानलेवा हमला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Dipali Kumari
नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




