अपर बाजार में नियमों के उल्लंघन पर नगर निगम की कार्रवाई शुरू, बिना नक्शा-पार्किंग वाले प्रतिष्ठान सील होंगे

Updated:
विज्ञापन

अपर बाजार के व्यापारियों को नोटिस देते नगर निगम के कर्मी.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची नगर निगम ने अपर बाज़ार में एक बड़ा अभियान शुरू किया है. बिना स्वीकृत नक्शे या सड़क पर पार्किंग की सुविधा देने वाले प्रतिष्ठानों के ट्रेड लाइसेंस रद्द किए जा रहे हैं. दुकानदारों को तीन दिन में व्यवसाय बंद करने की चेतावनी दी गई है.

विज्ञापन

रांची नगर निगम द्वारा शहर के सबसे व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र अपर बाजार में यातायात व्यवस्था को सुचारू, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने तथा भवन निर्माण और व्यापार संचालन संबंधी प्रावधानों को दुरुस्त करने के लिए अभियान की शुरुआत की गयी है. इसके तहत ऐसे प्रतिष्ठान जिनके पास निगम का स्वीकृत नक्शा नहीं है या जो सड़क पर वाहन पार्क करवाते हैं, उनके भवनों का ट्रेड लाइसेंस निगम द्वारा रद्द करने की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. सभी दुकानदारों को नोटिस निर्गत किया जा रहा है कि आपके इस प्रतिष्ठान के कारण अपर बाजार की यातायात व्यवस्था बाधित हो रही है. ऐसे में आपके ट्रेड लाइसेंस को रद्द किया जाता है.

विज्ञापन

यातायात और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की पहल

सभी व्यवसायियों को नोटिस के माध्यम से यह चेतावनी भी दी जा रही है कि नोटिस प्राप्ति के तीन दिन के अंदर वे स्वेच्छा से अपने भवन में संचालित व्यवसाय को बंद कर दें. इसके बाद भी अगर संबंधित भवन में व्यवसाय संचालित होते हुए पाया जाता है तो संबंधित भवन को सील किया जायेगा. साथ ही कानूनी कार्रवाई भी की जायेगी. इसकी सारी जिम्मेदारी संबंधित व्यवसायी की होगी. अपर बाजार में शुरू किये गये इस अभियान के संबंध में नगर निगम ने कहा कि शहर में सुगम यातायात व्यवस्था, नागरिक सविधाओं की सरक्षा तथा नियमानुसार व्यापार संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निगम ने यह अभियान शुरू किया है. निगम आमलोग और व्यापारियों से अपील करता है कि निगम के इस अभियान में सभी सहयोग करें.

ये भी पढ़ें- हजारीबाग को मिली नई महिला डीटीओ, कंचन कुमारी भुदोलिया ने संभाला पदभार

ये भी पढ़ें- लातेहार पहुंचे झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के संरक्षक शेखर बोस, खिलाड़ियों को दिया सफलता का मंत्र

ये भी पढ़ें-दवघर से दिल्ली की रात्रि उड़ान फिर शुरू, बेंगलुरु के लिए अब रोजाना मिलेगी फ्लाइट



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola