रांची के बकरी बाजार में इस बार दिखेगा तमिलनाडु का 'बृहदेश्वर मंदिर', बंगाल के कारीगर को सौंपी गई है कमान

Updated:
विज्ञापन

इसी स्वरूप में बनेगा बकरी बाजार में पंडाल

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची के बकरी बाजार में इस साल शरदीय नवरात्र पर दक्षिण भारत के 1000 साल पुराने बृहदेश्वर मंदिर की प्रतिकृति का भव्य पंडाल सजने वाला है. 1 करोड़ रुपये के बजट में प्राकृतिक सामग्रियों से बन रहा यह पंडाल खास आकर्षण का केंद्र होगा.

विज्ञापन

राजधानी रांची में शरदीय नवरात्र को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं. हर साल अपने भव्य और अनोखे पूजा पंडालों के लिए प्रसिद्ध भारतीय युवक संघ (बकरी बाजार) इस वर्ष श्रद्धालुओं को दक्षिण भारत की प्राचीन स्थापत्य कला का दर्शन कराएगा. संघ के अध्यक्ष राहुल अग्रवाल ने बताया कि इस बार पूजा पंडाल के रूप में तमिलनाडु के तंजावुर जिले में स्थित ऐतिहासिक बृहदेश्वर मंदिर का अलौकिक प्रारूप देखने को मिलेगा. पूरे पंडाल का निर्माण प्राकृतिक सामग्रियों (इको-फ्रेंडली) से किया जाएगा और पंडाल के बाहर भगवान शिव के वाहन नंदी जी की विशाल प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी. उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष यहाँ कंबोडिया के प्रसिद्ध अंकोरवाट मंदिर की भव्य प्रतिकृति बनाई गई थी.

विज्ञापन

1,000 साल पुराना है यूनेस्को धरोहर 'बृहदेश्वर मंदिर'

पंडाल की थीम जिस बृहदेश्वर मंदिर (पेरुवुदैयार कोविल) पर आधारित है, वह भगवान शिव को समर्पित द्रविड़ स्थापत्य शैली का एक अद्भुत नमूना है. यह मंदिर यूनेस्को (UNESCO) की विश्व धरोहर स्थल 'ग्रेट लिविंग चोला टेम्पल्स' की सूची में शामिल है. इसका निर्माण 1003 से 1010 ईस्वी के बीच चोल सम्राट राजराजा प्रथम ने कराया था. ग्रेनाइट पत्थरों से बने इस मंदिर का मुख्य शिखर करीब 66 मीटर ऊंचा है, जो अपनी भव्यता और कलाकृति के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है.

ये भी पढ़ें: रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड टेंडर में बड़ा खेल, टेंडर रद्द, अब 5 अफसर करेंगे जांच

बंगाल के कारीगर रचेंगे कला का जादू, 1 करोड़ का कुल बजट

पंडाल और प्रतिमा निर्माण की कमान पश्चिम बंगाल के अनुभवी कलाकारों को सौंपी गई है. 'पार्वती डेकोरेटर्स' के अशोक दा पंडाल का निर्माण कर रहे हैं, वहीं मूर्तिकार अनूप दा मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा को अंतिम रूप देंगे. आयोजकों के अनुसार, इस पूरे आयोजन पर कुल 1 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है, जिसमें से लगभग 80 लाख रुपये केवल पंडाल निर्माण पर, 5 लाख रुपये मां दुर्गा की प्रतिमा पर और बाकी 15 लाख रुपये भव्य विद्युत सज्जा, पूजा और मेले के आयोजन पर खर्च किए जाएंगे.

भारतीय युवक संघ की कार्यकारिणी और संरक्षक मंडल

वर्ष 1958 से सामाजिक व धार्मिक कार्यों में सक्रिय इस समिति के संचालन के लिए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है. इसमें संरक्षक रमेश खेमका, विनोद छापड़िया, सुरेश चौधरी, निर्मल जालान को बनाया गया है. वहीं, अध्यक्ष राहुल अग्रवाल व सचिव रवि रोहत्गी को बनाया गया है. उपाध्यक्ष मुकेश जालान, अमर पोद्दार, रमेश अग्रवाल, अरविंद चौधरी, मदन बगड़िया और कोषाध्यक्ष सत्येंद्र जालान हैं. सह सचिव के रूप में कमल जालान, पवन जालान, अमित सोनी, विकास अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, मनीषा अडुकिया, सिद्धांत तोदी और मीडिया प्रवक्ता अमित बजाज को नियुक्त किया गया है.

ये भी पढ़ें: 1 अक्तूबर से बंद होंगे झारखंड के 2.87 लाख राशन कार्ड, जानें किसका नाम हटेगा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola