1 अक्तूबर से बंद होंगे झारखंड के 2.87 लाख राशन कार्ड, जानें किसका नाम हटेगा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

केंद्र सरकार के निर्देशानुसार, झारखंड में 1 अक्टूबर से 2.87 लाख से अधिक राशन कार्ड निष्क्रिय किए जाएंगे. इसमें छह महीने से राशन न उठाने वाले कार्ड और डुप्लीकेट लाभुक शामिल हैं. ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है.

विज्ञापन

सतीश कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन

रांचीः केंद्र सरकार के निर्देश के बाद खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने राज्य में राशन कार्डों के सत्यापन और निष्क्रिय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. एक अक्तूबर से राज्यभर में कुल 2,87,893 राशन कार्ड निष्क्रिय कर दिए जाएंगे. इनमें छह महीने से खाद्यान्न नहीं उठाने वाले साइलेंट कार्ड और केंद्रीय रिपॉजिटरी के साथ मिलान में सामने आये डुप्लीकेट लाभुक शामिल हैं. विभाग ने ऐसे सभी कार्डधारियों और लाभुकों के लिए ई-केवाइसी कराना अनिवार्य कर दिया है. ई-केवाइसी और जरूरी सत्यापन नहीं कराने पर संबंधित कार्ड या लाभुक का नाम रद्द किया जा सकता है.

छह माह से राशन नहीं उठाने वाले 1,77,751 कार्ड चिह्नित

राज्य में छह महीने से खाद्यान्न नहीं उठाने वाले 1,77,751 राशन कार्ड चिह्नित किए गए हैं. ऐसे कार्डों को हर माह की 21 तारीख को चिह्नित किया जाएगा और अगले महीने की पहली तारीख को स्वतः निष्क्रिय कर दिया जाएगा. वहीं, केंद्रीय रिपॉजिटरी के साथ मिलान के दौरान 1,10,142 डुप्लीकेट लाभुकों की पहचान की गई है. इन लाभुकों के कार्ड भी निष्क्रिय किये जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें- रामगढ़ की चुट्टूपालू घाटी में सुधरेगी नेटवर्क कनेक्टिविटी, डीसी ने दिए सर्वे के निर्देश

निष्क्रिय कार्ड को दोबारा सक्रिय कराने के लिए तीन माह का मौका

निष्क्रिय किए गए कार्डधारियों और लाभुकों को ई-केवाइसी और जरूरी सत्यापन कराने के लिए तीन महीने का समय दिया जाएगा. संबंधित लाभुक अपने जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) डीलर या प्रखंड कार्यालय के माध्यम से यह प्रक्रिया पूरी करा सकेंगे. सत्यापन में पात्र पाए जाने पर लाभुक का कार्ड या नाम दोबारा सक्रिय कर दिया जाएगा. वहीं, तय समय सीमा में ई-केवाइसी और सत्यापन नहीं कराने पर संबंधित नाम को स्थायी रूप से सूची से हटाया जा सकता है. विभाग ने इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए हैं.

Image

ये भी पढ़ें- चिंगड़ी मछली के पापड़ और 'जल परी' का जलवा, यहां मेले में हर चीज अनोखी, पढ़ें पूरी खबर

पश्चिमी सिंहभूम में सबसे अधिक कार्ड होंगे निष्क्रिय

जिलावार आंकड़ों के अनुसार, पश्चिमी सिंहभूम में सबसे अधिक 50,762 कार्ड निष्क्रिय किए जाएंगे. इनमें 38,778 साइलेंट और 11,984 डुप्लीकेट कार्ड शामिल हैं. इसके अलावा गिरिडीह में 33,460, गोड्डा में 35,300, राजधानी रांची में 37,241, धनबाद में 33,775 और पूर्वी सिंहभूम में 21,002 कार्ड/लाभुक प्रभावित होंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola