रांची में आदिवासी युवती से अभद्र व्यवहार पर भड़का समुदाय, SC-ST थामे में दर्ज हुई FIR

Updated:
विज्ञापन

झारखंड पुलिस

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची के कांटाटोली में एक आदिवासी युवती के साथ हुए अभद्र व्यवहार के विरोध में बुधवार को तनाव बढ़ गया. युवती ने वीडियो जारी कर न्याय की गुहार लगाई, जिसके बाद विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे.

विज्ञापन

रांची: राजधानी रांची के कांटाटोली स्थित बंगाली कॉलोनी में एक आदिवासी युवती के साथ हुए अभद्र व्यवहार के विरोध में बुधवार को स्थिति तनावपूर्ण हो गई. घटना 13 सितंबर की रात की बताई जा रही है, जिसके बाद पीड़िता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर न्याय और मदद की गुहार लगाई थी. वीडियो सामने आते ही विभिन्न आदिवासी संगठनों के प्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में बंगाली कॉलोनी पहुंच गए. इस दौरान आदिवासी प्रतिनिधियों और स्थानीय मोहल्लेवासियों के बीच तीखी बहस और कहासुनी हुई, जिससे मौके पर काफी हंगामा हुआ.

विज्ञापन

चंदा मांगने को लेकर हुआ विवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत कुछ युवकों द्वारा कॉलोनी में चंदा मांगने के दौरान हुई कहासुनी से हुई, जिसके बाद बात काफी बढ़ गई. मामले को लेकर पीड़िता ने एससी-एसटी (SC-ST) थाने में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई है. दर्ज शिकायत में पीड़िता ने कुछ गैर-आदिवासी युवकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया, जातिसूचक गालियां दी गईं और उसका चरित्र हनन करने की कोशिश की गई.

ये भी पढ़ें: दक्षिण अफ्रीका में विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने जलवायु संकट पर रखी बात, कहा- संसदें बनें तैयारी के सदन

पुलिस ने संभाला मोर्चा, मौके पर पहुंचे कई प्रतिनिधि

घटना और हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और उग्र आदिवासी संगठनों के प्रतिनिधियों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया. पुलिस फिलहाल पूरे मामले की वैज्ञानिक व कानूनी जांच में जुटी है. इस विरोध-प्रदर्शन के दौरान मौके पर मुख्य रूप से ज्योत्सना केरकेट्टा, बाहा लिंडा, अंशु लकड़ा, जास्मिन कच्छप, सेलिना लकड़ा, प्रेमशाही मुंडा, राकेश बड़ाईक, चाल्से मिंज और स्थानीय पार्षद कुलभूषण डुंगडुंग समेत कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: झारखंड में डॉक्टरों की रिटायरमेंट आयु 67 से घटकर होगी 65 वर्ष, सरकारी संकल्प में क्या है खास?

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola