रांची: कांके से प्रोजेक्ट भवन तक बनेगा मॉडल कॉरिडोर, हटेगा अतिक्रमण, बनेगा फुटपाथ

Updated:
विज्ञापन
model corridor

प्रतीकात्मक तस्वीर (AI Image)

Ranchi Model Corridor: रांची में कांके से प्रोजेक्ट भवन, धुर्वा तक का पूरा रोड जल्द ही अतिक्रमण और जाम से मुक्त नजर आएगा. अतिक्रमण हटाने के लिए तीन विशेष टीमों का किया जाएगा गठन. अतिक्रमण हटाने के साथ सड़क और फुटपाथ भी होंगे व्यवस्थित.

विज्ञापन

Ranchi Model Corridor: झारखंड की राजधानी रांची में कांके राम मंदिर से जस्टिस एलपीएन शाहदेव चौक, रातू रोड चौक, हरमू बाइपास मार्ग होते हुए प्रोजेक्ट भवन धुर्वा तक के पूरे मार्ग को अतिक्रमण मुक्त, जाम मुक्त, सुरक्षित, साफ और हरा बनाने की तैयारी शुरू हो गई है. इस संबंध में नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में कार्ययोजना पर चर्चा की गई.

मॉडल शहरी कॉरिडोर के रूप में होगा विकास 

बैठक में स्पष्ट किया गया कि अभियान का उद्देश्य केवल अवैध अतिक्रमण हटाना नहीं होगा, बल्कि सड़क, फुटपाथ, पार्किंग, ऑटो स्टैंड, वेंडिंग गतिविधियों और अन्य सार्वजनिक स्थलों का वैज्ञानिक और सही प्रबंधन भी सुनिश्चित किया जाएगा. अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि पूरे अभियान को योजनाबद्ध, समयबद्ध और चरणबद्ध तरीके से संचालित किया जाए, जिससे कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण की समस्या न हो. नगर निगम इस पूरे मार्ग को राजधानी के मॉडल शहरी कॉरिडोर के रूप में विकसित करने की योजना पर काम करेगा. इसके लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया जाएगा, जो अतिक्रमण हटाने के साथ सड़क और फुटपाथ की व्यवस्था, यातायात और नागरिक सुविधाओं से जुड़े अन्य पहलुओं की भी निगरानी और कार्रवाई करेगी. 

अभियंत्रण शाखा को सर्वेक्षण करने का निर्देश

नगर आयुक्त ने अभियंत्रण शाखा को निर्देश दिया कि हरमू बाइपास सहित पूरे कॉरिडोर का सर्वेक्षण कर जहां फुटपाथ नहीं है, वहां नए पाथ-वे (फुटपाथ) का निर्माण कराएं. जहां अतिक्रमण या अन्य कारणों से फुटपाथ बाधित है, उसे तत्काल खाली कराएं. भू-संपदा शाखा को निर्देश दिया गया कि कांके राम मंदिर चौक से प्रोजेक्ट भवन तक सड़क के दोनों किनारों का मेजरमेंट सर्वे किया जाए. सर्वेक्षण के माध्यम से यह चिह्नित किया जाएगा कि किन-किन व्यावसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा सड़क अथवा सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण किया गया है. 

दीवारों पर होगी आकर्षक वॉल पेंटिंग

बैठक में निर्णय लिया गया कि पूरे मार्ग पर जरूरत अनुसार वर्टिकल गार्डन, ग्रीन पैच डेवलपमेंट, दीवारों पर आकर्षक वॉल पेंटिंग और सौंदर्यीकरण के अन्य कार्य किए जाएंगे, जिससे कि यह कॉरिडोर साफ, पर्यावरण अनुकूल और आकर्षक स्वरूप में विकसित हो सके. नागा बाबा खटाल सब्जी मार्केट के पास रांची नगर निगम की भूमि पर स्थायी ऑटो स्टैंड विकसित करने का निर्देश दिया गया.

यह भी पढ़ें: झारखंड कैबिनेट का फैसला: 12 से कम पंचायत वाले प्रखंडों में अब बीडीओ-सीओ में से कोई एक ही

यह भी पढ़ें: हजारीबाग प्रतिभा सम्मान: 936 टॉपरों को प्रभात खबर ने किया सम्मानित, बोले- आज के समय में ‘स्मार्ट’ बनना जरूरी

यह भी पढ़ें: RIMS News: रिम्स में MBBS, PG और सुपर स्पेशियलिटी सीटों में होगी बढ़ोतरी, केंद्र से मांगी जाएगी मदद

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola