Ranchi news : आठ और नौ दिसंबर को पूरे राज्य में हो सकती है बारिश
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

बंगाल की खाड़ी में एक पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है. इसका असर दो दिनों तक झारखंड में रहने का अनुमान है.
विज्ञापन
रांची. बंगाल की खाड़ी में एक पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है. इसका असर दो दिनों तक झारखंड में रहने का अनुमान है. इससे राज्य के करीब-करीब सभी जिलों में आठ और नौ दिसंबर को हल्की बारिश हो सकती है. मौसम केंद्र के अनुसार, इस दौरान अधिकतम तापमान गिरेगा और न्यूनतम तापमान चढ़ेगा. 10 दिसंबर से इसका असर समाप्त हो जायेगा. इसके बाद न्यूनतम तापमान गिरेगा और अधिकतम तापमान थोड़ा चढ़ेगा.
मौसम केंद्र के प्रभारी निदेशक अभिषेक आनंद के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक असर झारखंड में होने की उम्मीद है. इससे आठ दिसंबर को 10 जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. नौ दिसंबर को गढ़वा, पलामू और लातेहार को छोड़ सभी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है.13 डिग्री रहा राजधानी का न्यूनतम तापमान
मौसम केंद्र के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेसि रहा. यह सामान्य से करीब दो डिग्री सेसि अधिक है. वहीं, अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेसि रहा. यह सामान्य से करीब दो डिग्री सेसि नीचे है. आठ दिसंबर को राजधानी का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेसि तक जाने का अनुमान है. वहीं, अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेसि के आसपास हो सकता है. 10 दिसंबर को राजधानी का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेसि के आसपास हो सकता है.आठ को संभावित बारिश :
गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, लोहरदगा, रांची, गुमला, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम में.नौ को संभावित बारिश :
साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, चतरा, बोकारो, रांची, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, प सिंहभूम व सिमडेगा में.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










