रांची-कामाख्या साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन 27 से चलेगी

Author Praveen
Updated:
विज्ञापन
रांची-कामाख्या साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन 27 से चलेगी

दुर्गापूजा, दिवाली और छठ महापर्व को लेकर रेलवे रांची-कामाख्या-रांची स्पेशल ट्रेन चलायेगा.

विज्ञापन

रांची. दुर्गापूजा, दिवाली और छठ महापर्व को लेकर रेलवे रांची-कामाख्या-रांची स्पेशल ट्रेन चलायेगा. ट्रेन संख्या 08621 रांची-कामाख्या साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन 27 सितंबर से एक नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को रांची से चलेगी. यह ट्रेन रांची से शनिवार रात 8:10 बजे प्रस्थान करेगी. इसके बाद मुरी रात 9:20 बजे, बोकारो रात 10:35 बजे, धनबाद रात 1:00 बजे, जसीडीह सुबह 3:15 बजे, किउल सुबह 5:35 बजे, कटिहार सुबह 11:25 बजे, न्यू जलपाइगुड़ी दोपहर 3:00 बजे, न्यू बंगाइगांव शाम 7:20 बजे, रंगिया रात 9:17 बजे और कामाख्या आगमन रविवार रात 11:00 बजे होगा. वहीं ट्रेन संख्या 08622 कामाख्या-रांची साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन 29 सितंबर से तीन नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को कामाख्या से चलेगी. यह ट्रेन सोमवार रात 2:00 बजे कामाख्या से प्रस्थान करेगी. इसके बाद रंगिया सुबह 3:15 बजे, न्यू बंगाइगांव सुबह 6:00 बजे, न्यू जलपाइगुड़ी सुबह 10:10 बजे, कटिहार दोपहर 1:40 बजे, किउल शाम 5:42 बजे, जसीडीह रात 8:25 बजे, धनबाद रात 11:35 बजे, बोकारो रात 1:20 बजे, मुरी सुबह 3:15 बजे और रांची आगमन मंगलवार सुबह 4:40 बजे होगा. इस ट्रेन में 19 कोच होंगे, जिसमें जनरेटर कार का एक कोच, एसएलआरडी का एक कोच, सामान्य श्रेणी के पांच कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के चार कोच, वातानुकूलित 3-टियर के छह कोच, वातानुकूलित 2-टियर का एक कोच तथा वातानुकूलित 2-टियर सह प्रथम श्रेणी संयुक्त कोच का एक कोच शामिल रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Praveen

लेखक के बारे में

By Praveen

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola