झारखंड विधानसभा अध्यक्ष आज राज्यपाल से करेंगे मुलाकात

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 09 Aug 2020 10:07 AM

विज्ञापन

रांची : झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो आज राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे. बताया जा रहा है कि यह उनकी अनौपचारिक मुलाकात होगी. वे राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई देंगे. वैसे इनकी मुलाकात को पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष बनाये जाने के मामले से जोड़कर देखा जा रहा है.

विज्ञापन

रांची : झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो आज राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे. बताया जा रहा है कि यह उनकी अनौपचारिक मुलाकात होगी. वे राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई देंगे. वैसे इनकी मुलाकात को पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष बनाये जाने के मामले से जोड़कर देखा जा रहा है.

Also Read: Coronavirus In Jharkhand LIVE Update : रांची की बिरसा मुंडा जेल के 73 बंदी कोरोना पॉजिटिव, एक जेलकर्मी की मौत, झारखंड में कोरोना के कुल 17572 मामले

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की मान्यता नहीं मिली है. झाविमो के टिकट पर चुनाव जीते बाबूलाल मरांडी द्वारा अपनी पूरी पार्टी के साथ भाजपा में विलय कर दिये जाने के बाद चुनाव आयोग ने श्री मरांडी को बतौर भाजपा विधायक के रूप में मान्यता दे दी है, जबकि विधानसभा द्वारा उन्हें भाजपा द्वारा विधायक दल का नेता घोषित किये जाने के बावजूद नेता प्रतिपक्ष के रूप में मान्यता नहीं दी गयी है.

Also Read: World Tribal Day 2020 : झारखंड कांग्रेस का विश्व आदिवासी दिवस व अगस्त क्रांति दिवस समारोह आज

झारखंड में फिलहाल नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी खाली है. विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष की मान्यता दिलाने की मांग को लेकर भाजपा विधायकों ने कई दिनों तक कामकाज बाधित किया था. कुछ दिन पहले झारखंड भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात की थी.

Also Read: Coronavirus Update: सीएम आवास में 40 कर्मचारी पॉजिटिव, पिछले 24 घंटे में पूरे झारखंड में 1030 संक्रमित मिले

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola