रांची-इस्लामपुर साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन 27 से चलेगी

Updated at : 19 Apr 2024 11:39 PM (IST)
विज्ञापन
Birsa Munda

Birsa Munda

ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए रेलवे ने समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है.

विज्ञापन

रांची. ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए रेलवे ने समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. ट्रेन संख्या 08624 रांची-इस्लामपुर साप्ताहिक समर स्पेशल 27 अप्रैल से 29 जून तक प्रत्येक शनिवार को रांची से चलेगी. इस ट्रेन का रांची प्रस्थान सुबह 8.20 बजे, मुरी प्रस्थान सुबह 9.30 बजे, बोकारो स्टील सिटी प्रस्थान सुबह 10.40 बजे, गया प्रस्थान दोपहर 2.10 बजे, पटना प्रस्थान शाम 4.20 बजे एवं इस्लामपुर आगमन शाम 7.10 बजे होगा. वहीं, ट्रेन संख्या 08623 इस्लामपुर-रांची साप्ताहिक समर स्पेशल 27 अप्रैल से 29 जून तक प्रत्येक शनिवार को इस्लामपुर से चलेगी. इस ट्रेन का इस्लामपुर से प्रस्थान रात 9.50 बजे, पटना प्रस्थान रात 12.15 बजे, गया प्रस्थान सुबह 2.40, बोकारो स्टील सिटी प्रस्थान सुबह 6.35 बजे, मुरी प्रस्थान सुबह 8.05 बजे एवं रांची आगमन रविवार की सुबह 9.30 बजे होगा. इस ट्रेन में दो जनरेटर यान एवं वातानुकूलित 3-टियर इकोनॉमी के 17 कोच लगे होंगे.

टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 24 व 26 को रद्द रहेगी

रांची. दक्षिण-पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत विकास कार्य को लेकर मेगा ब्लॉक लिया जायेगा. इस कारण ट्रेन संख्या 18601/18602 टाटानगर-हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस 24 एवं 26 अप्रैल को रद्द रहेगी. वहीं, दक्षिण-पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल अंतर्गत विकास कार्य को लेकर ब्लॉक लिया जायेगा. इस कारण ट्रेन संख्या 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 22 अप्रैल को अपने निर्धारित मार्ग चांडिल, पुरुलिया, कोटशिला, मुरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चांडिल, गुंडा बिहार, मुरी होकर चलेगी.

रांची-भागलपुर साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन 25 से चलेगी

रांची. ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए रेलवे ने ट्रेन संख्या 08014/08013 रांची-भागलपुर-रांची साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. ट्रेन संख्या 08014 रांची-भागलपुर समर स्पेशल 25 अप्रैल से 27 जून तक प्रत्येक गुरुवार को रांची से चलेगी. ट्रेन का रांची से प्रस्थान रात 11:25 बजे, मुरी प्रस्थान रात 12:32 बजे, बोकारो स्टील सिटी प्रस्थान रात 1:45 बजे, धनबाद प्रस्थान सुबह 3:50 बजे, जसीडीह प्रस्थान सुबह 06:49 बजे, किऊल प्रस्थान सुबह 09:04 बजे एवं भागलपुर आगमन दोपहर 12:00 बजे होगा. वहीं, ट्रेन संख्या 08013 भागलपुर-रांची समर स्पेशल 26 अप्रैल से 28 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को भागलपुर से चलेगी. ट्रेन का भागलपुर प्रस्थान दोपहर 2:30 बजे, किऊल प्रस्थान शाम 5:00 बजे, जसीडीह प्रस्थान शाम 7:40 बजे, धनबाद प्रस्थान रात 11:00 बजे, बोकारो स्टील सिटी प्रस्थान रात 1:05 बजे, मुरी प्रस्थान सुबह 2:12 बजे एवं रांची आगमन सुबह 3:30 बजे होगा. इस ट्रेन में एसएलआरडी का 01 कोच, एक जेनरेटर यान, सामान्य श्रेणी के 06 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 07 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 06 कोच एवं वातानुकूलित 2-टियर के 01 कोच लगे होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola