एनटीएचए जमशेदपुर व बापू क्लब फाइनल में

एनटीएचए जमशेदपुर ने फगुआ इलेवन को 6-0 से हराया
खेल संवाददाता, रांची
हॉकी झारखंड के सहयोग से व हॉकी रांची के तत्वावधान में 20 अप्रैल से दो जून तक मोरहाबादी के मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में प्रथम हॉकी रांची लीग का आयोजन किया गया है. शुक्रवार को पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गये. पहले मुकाबले में एनटीएचए जमशेदपुर ने फगुआ इलेवन को 6-0 से हराया. एनटीएचए की ओर से 20वें मिनट में सिमोन बोदरा, 21वें मिनट में दिलबर बारला, 28वें व 34वें मिनट में दीपक सोरेंग, 38वें मिनट में सैम मुंडा व 51वें मिनट में एडिसन मिंज ने गोल किया.
वहीं दूसरे मैच में बापू क्लब ने झारखंड इलेवन को 2-0 से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया. इसमें बापू क्लब की ओर से 52वें मिनट में सिलास भेंगरा एक गोल किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रोजेक्ट डायरेक्टर एनटीएचए के गुरमीत सिंह राव, पूर्व नेशनल हॉकी खिलाड़ी अलेक्सिस लकड़ा, हाॅकी कोच दुलारी टोप्पो ने खिलाड़ियों ने परिचय प्राप्त किया.
शनिवार को महिला वर्ग के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले खेले जायेंगे. चार बजे पहला मुकाबला सुपर क्वीन वीमेन क्लब और साइ रांची के बीच व दूसरा मैच शाम छह बजे सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बरियातू और हॉकी गुमला के बीच खेला जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










