एचईसी कर्मियों की सुविधाओं में लगातार हो रही कटौती, यूनियन ने दी हड़ताल की चेतावनी

Author Rupali das
Updated:
विज्ञापन

HEC

Ranchi: एचईसी में लगातार कर्मचारियों की सुविधा में कटौती की जा रही है. ऐसे में हटिया कामगार यूनियन ने प्रबंधन को एक नोटिस दिया है. यह नोटिस प्रबंधन को 18 सूत्री मांग को लेकर दिया गया है. इसके साथ ही हड़ताल करने की बात भी कही गयी है.

विज्ञापन

Ranchi: राजधानी रांची के धुर्वा में स्थित एचईसी (HEC) में कार्यरत कर्मचारियों की सुविधाओं में लगातार कटौती की जा रही है. इससे कामगार यूनियन काफी नाराज है. जानकारी के अनुसार, यूनियन ने हड़ताल को लेकर प्रबंधन को एक नोटिस दिया है. इस संबंध में हटिया कामगार यूनियन के उपाध्यक्ष लालदेव सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से श्रम कानून को निरस्त करने के उद्देश्य से चार लेबर कोड लाया जा रहा है. इसके विरूद्ध देश भर में केंद्रीय श्रमिक संगठनों ने 20 मई 2025 को हड़ताल का आह्वान किया है. इसी के साथ 18 सूत्री मांग को लेकर यूनियन ने एचईसी प्रबंधन को भी नोटिस दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

सुविधाओं में की जा रही कटौती

इसके बारे में जानकारी देते हुए उपाध्यक्ष ने कहा कि हैवी इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचईसी) में काम करने वाले कर्मचारियों की सुविधाओं में लगातार कटौती की जा रही है. इस संबंध में प्रबंधन किसी की बात सुनने को भी तैयार नहीं है. इसी बीच केंद्र सरकार द्वारा लेबर कोड भी लाया जा रहा है. इसी वजह से हड़ताल का आह्वान किया गया है. उन्होंने बताया कि कंपनी में कर्मियों को सुरक्षा उपकरण नहीं मिल रहे हैं. साथ ही जून 2018 से रिटायर होने के बाद एक माह के अंदर भुगतान किये जाने वाले ग्रेच्युटी का भुगतान भी बंद है. इसके अलावा रिटायर होने के एक सप्ताह के भीतर कर्मियों को सीपीएफ का भुगतान किया जाता है. लेकिन नवंबर 2023 से यह सुविधा भी नहीं दी जा रही है.

इसे भी पढ़ें हिज्ब उत-तहरीर के संदिग्धों ने पूछताछ में दी कई अहम जानकारी, एटीएस कर रहा सत्यापन

क्या है यूनियन की मांग

इस दौरान उपाध्यक्ष लालदेव सिंह ने बताया कि यूनियन की मांगों में कर्मियों को न्यूनतम पेंशन नौ हजार, न्यूनतम वेतन 26 हजार, ईएसआई की सुविधा, दुर्घटना होने पर मजदूरों को मुआवजा और कैंटीन सुविधा बहाल करने सहित कुछ अन्य मांगें शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें

Palamu: पलामू में 19 वर्षीय लड़की ने आग लगाकर की खुदकुशी, पुलिस ने जब्त किया फोन

 JMM केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की घोषणा, नलिन सोरेन समेत 8 उपाध्यक्ष, 63 को मिली जगह, कल्पना को मिली ये जिम्मेदारी

खूबसूरत टेराकोटा मंदिरों से सजा है झारखंड के इस गांव का इतिहास

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola