रांची : तत्कालीन सचिव शैलेंद्र कुमार पर वित्तीय अनियमितता का आरोप, खाते में पहुंचे 4.35 लाख रुपये

Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर (AI IMAGE)

सांकेतिक तस्वीर (AI IMAGE)

रांची जिला क्रिकेट एसोसिएशन (RDC A) में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप अब चेक लेन-देन पर केंद्रित हो गए हैं. पूर्व सचिव ने JSC A को शिकायत भेजकर लाखों के भुगतान की विस्तृत जांच की मांग की है.

विज्ञापन

Ranchi District Cricket Association : रांची जिला क्रिकेट एसोसिएशन (आरडीसीए) में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप अब चेक के लेन-देन पर आकर केंद्रित हो गया है. पूर्व सचिव सुनील कुमार सिंह ने झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) को 30 जून 2025 को भेजी शिकायत में दावा किया है कि आरडीसीए के बैंक खाते से वर्ष 2020 से 2025 के बीच दर्जनों चेक जारी किये गये, जिनमें कई लोगों को बार-बार भुगतान हुआ. शिकायत के साथ उन्होंने चेक नंबर, तारीख, लाभार्थी और राशि का विस्तृत ब्योरा भी सौंपा है और पूरे भुगतान की जांच की मांग की है. शिकायत में कहा गया है कि कि कई भुगतान ऐसे व्यक्तियों के नाम किये गये, जिनके संबंध में कार्यकारिणी की स्वीकृति, भुगतान का उद्देश्य और खर्च का आधार स्पष्ट नहीं है. आरोप है कि अधिकांश भुगतान चेक के माध्यम से हुए, लेकिन सदस्यों के समक्ष उनका कोई स्पष्ट लेखा-जोखा प्रस्तुत नहीं किया गया. 

सात चेक से हुआ भुगतान

शिकायत के साथ संलग्न दस्तावेज के अनुसार आरडीसीए खाते से तत्कालीन सचिव शैलेंद्र कुमार के नाम सात बार भुगतान किया गया. उन सात भुगतानी की कुल राशि ₹4,34,960 होती है.

इनमें प्रमुख भुगतान इस प्रकार हैं

तारीखचेक संख्याराशि
11 अप्रैल 2023218829885,000
5 जून 2023225150956,800
24 अप्रैल 20241700199168,800
14 मई 20241700199756,500
4 अक्टूबर 20241701175568,560
3 मार्च 20251701177968,300
16 अगस्त 202403648130,000

इन लोगों को भी बार-बार किये गये भुगतान

मुक्तेश कुमार सिंह और उनके बेटे युवराज सिंह का 2020 से 2025 के बीच अलग-अलग चेक से कुल 649928 रुपये (₹81500, 20120, 22000, ₹38980, ₹12950, ₹30300, ₹28250, ₹86270, ₹106350, 66350, 39900, 48750, 80278, ₹11830, 26100) का भुगतान हुआ. इसके एवज में मुक्तेश कुमार सिंह ने अलग-अलग तिथियों में शैलेंद्र कुमार के खाते में 417320 रुपये ट्रांसफर किये. इनके अलावा सूरज कुमार पांडेय को ₹14100, ₹20900, ₹23350, ₹54000, ₹25600, ₹29700, ₹47500 रुपये सहित कई चेक, नंदजी पांडेय को ₹1500, ₹30815, 2100, ₹32330, ₹17350 रुपये के चेक, मुजफ्फर अली को 11930, ₹24000, ₹21500, ₹20000, ₹7500 रुपये के चेक और मनोज कुमार को ₹50000 और ₹48000 रुपये के चेक दिये गये, इनके अलावा सरोज नाथ महतो, नागेंद्र मिश्रा, शंभू, एमएस स्पोटर्स समेत अन्य के नाम भी चेक काटे गये.

ये भी पढ़ें...

बरही में अवैध हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, देशी रिवॉल्वर और कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

झारखंड में अब 'कचरे' से चमकेगी किस्मत! सरकार और यूनिसेफ की पहल, जानें क्या है 'वेस्ट टू वेल्थ' प्लान



विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola