रांची जिला चेस चैंपियनशिप 10 मई से

Published at :02 May 2024 11:07 PM (IST)
विज्ञापन
Birsa Munda

Birsa Munda

चैंपियनशिप में भाग लेने की अंतिम तिथि नौ मई रखी गयी है, जबकि प्रवेश शुल्क 450 रुपये और रजिस्ट्रेशन फीस 50 रुपये है.

विज्ञापन

रांची. रांची जिला चेस एसोसिएशन के तत्वावधान में 10-12 मई तक रांची जिला चेस चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है. गुरु नानक हायर सेकेंडरी स्कूल में होनेवाली चैंपियनशिप से चयन खिलाड़ी राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे. चैंपियनशिप में भाग लेने की अंतिम तिथि नौ मई रखी गयी है, जबकि प्रवेश शुल्क 450 रुपये और रजिस्ट्रेशन फीस 50 रुपये है. पहले दिन 10 मई को सुबह 10.30 बजे चैंपियनशिप का उदघाटन होगा. चैंपियनशिप के विजेता को 2500 रुपये और ट्रॉफी दी जायेगी. दूसरे स्थान पर आनेवाले खिलाड़ी को 2100 रुपये व तीसरे स्थान पर आनेवाले को 1500 रुपये का पुरस्कार दिया जायेगा. इनके अलावा चौथे से 15वें स्थान पर आनेवाले खिलाड़ी भी नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किये जायेंगे. चैंपियनशिप संबंधी अधिक जानकारी के लिए नवजोत सिंह अलंग (9431386237), सतीश कुमार (9507036373), दीपक कुमार (9934465516) या विकास कुमार (7004944596) से संपर्क कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola