ePaper

रांची के व्यवसायी राजेश पॉल हत्याकांड में पुलिस ने जारी की आरोपी तस्वीर, सूचना देने वाले को मिलेगा 50 हजार रुपये का इनाम

Updated at : 05 Jul 2024 1:03 PM (IST)
विज्ञापन
रांची के व्यवसायी राजेश पॉल हत्याकांड में पुलिस ने जारी की आरोपी तस्वीर, सूचना देने वाले को मिलेगा 50 हजार रुपये का इनाम

राजेश पॉल हत्याकांड मामले में पुलिस ने एक आरोपी की तस्वीर जारी कर सूचना देने वालों को 50 हजार रुपये इनाम देने की बात कही है. इस संबंध में पुलिस ने रांची के एसएसपी को पत्र लिखा है.

विज्ञापन

अमन तिवारी, रांची : रांची के व्यवसायी राजेश पॉल हत्याकांड मामले में पुलिस ने एक आरोपी की तस्वीर जारी कर सूचना देने की अपील की है. इसके लिए 50 हजार रुपये का इनाम जारी किया गया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी की सूचना देने वाले का नाम और पता गुप्त रखा जाएगा. ज्ञात हो कि 2 साल पहले रांची के डेली मार्केट के ओसीसी कंपाउंड स्थित अरविंद ज्वेलर्स दुकान के संचालक राजेश पॉल की अपराधियों ने लूटपाट करने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी थी.

पुलिस ने एसएसपी को लिखा पत्र

रांची के डेली मार्केट पुलिस का कहना है कि अपराधियों की छानबीन के लिए काफी प्रयास किया गया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी. इस कारण अभियुक्त के पहचान के लिए सीआईजी प्रकाशन करना अनिवार्य है. इस संबंध में पुलिस अवर निरीक्षक प्रवीण कुमार ने अभियुक्त की पहचान के लिए एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को पत्र लिख फोटो के साथ इनाम की घोषणा के लिए निर्देशित करने का आग्रह किया है.

क्या है पूरा मामला

दो साल पूर्व डेली मार्केट के ओसीसी कंपाउंड स्थित अरविंद ज्वेलर्स में दिन-दहाड़े व्यवसायी राजेश पॉल की गोली मारकर हत्या कर दी थी. घटना के वक्त एक ग्राहक उस दुकान पर अपने जेवर लेने पहुंचा था. इस दौरान अचानक पांच अपराधी हाथ में पिस्टल लहराते वहां पहुंचे और लूटपाट करने लगे. जब दुकान संचालक ने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के समय सभी ने गमछा से अपने मुंह को ढंक रखा था और हेलमेट में थे. व्यवसायी से उलझने के दौरान एक व्यवसायी का हेलमेट घटनास्थल पर गिर गया और वह उसे छोड़कर पैदल ही भाग निकला. इस दौरान उसकी तस्वीर आसपास के सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गयी.

Also Read: धनबाद में बैंक डाका डालने वाले गिरोह ने ही की थी जेवर व्यवसायी राजेश पॉल की हत्या, पुलिस ने की पहचान

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola