जयराम महतो को रांची की अदालत से मिली बड़ी राहत, पीड़क कार्रवाई नहीं कर पाएगी पुलिस

जयराम महतो को रांची की अदालत से मिली राहत.
जयराम महतो को रांची की अदालत से 10 जून तक राहत मिल गई है. कोर्ट ने उनके खिलाफ किसी प्रकार की पीड़क कार्रवाई पर रोक को आगे बढ़ा दिया है.
Table of Contents
जयराम महतो को रांची की अदालत से बड़ी राहत मिल गई है. कोर्ट ने युवा नेता जयराम महतो के खिलाफ किसी भी तरह की पीड़क कार्रवाई पर 10 जून तक रोक लगा दी है. सोमवार (3 जून) को रांची सिविल कोर्ट के अपर न्यायायुक्त (AJC-15) ने जयराम महतो के खिलाफ किसी भी तरह की पीड़क कार्रवाई पर रोक के फैसले को विस्तार दे दिया.
जयराम महतो के खिलाफ 2022 में नगड़ी थाना में दर्ज हुआ था केस
झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (जेबीकेएसएस) के अध्यक्ष और गिरिडीह लोकसभा से चुनाव लड़ रहे जयराम महतो को वर्ष 2022 के एक मामले में यह फौरी राहत मिली है. राजधानी के नगड़ी थाना में उनके खिलाफ वर्ष 2022 में दर्ज कांड संख्या 48 में वारंट जारी हुआ था. अपने समर्थकों के बीच टाइगर जयराम के नाम से मशहूर जेबीकेएसएस के नेता को रांची पुलिस ने बोकारो और गिरिडीह में गिरफ्तार करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाई.
जयराम महतो के वकील ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय
अपर न्यायायुक्त-15 की अदालत में बहस की शुरुआत हुई, तो जयराम महतो के वकील ने जवाब दाखिल करने के लिए समय देने का आग्रह किया. कोर्ट ने उनके आग्रह को स्वीकार कर लिया. साथ ही जयराम महतो के खिलाफ पीड़क कार्रवाई की अवधि को 10 जून तक बढ़ा दी और कहा कि उसी दिन इस मामले में सुनवाई होगी.
गिरिडीह लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं जयराम महतो
बता दें कि जयराम महतो गिरिडीह लोकसभा सीट से उम्मीदवारी का परचा दाखिल करने के लिए बोकारो पहुंचे थे. यहां रांची से पुलिस की एक टीम उन्हें गिरफ्तार करने पहुंच गई. जयराम ने उनसे कहा कि उन्हें एक जनसभा को संबोधित करना है, उसके लिए जाने दें. जनसभा के बाद वह चाहें, तो उन्हें (जयराम को) गिरफ्तार कर सकते हैं. अगर यहां गिरफ्तार करने की कोशिश की और जेबीकेएसएस के समर्थक उग्र हो गए, तो उसके बाद की स्थिति की जिम्मेदार पुलिस होगी.
जयराम महतो समेत उनके समर्थकों पर पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
पुलिस ने जयराम महतो की बात स्वीकार कर ली. उन्हें जनसभा को संबोधित करने के लिए जाने दिया. जनसभा को संबोधित करने के बाद जयराम महतो अचानक से लापता हो गए. पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा. जयराम महतो और उनके कई समर्थकों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली. आरोप लगाया कि इन लोगों ने जयराम को भगाने में मदद की. बता दें कि इससे पहले हुई सुनवाई में ही कोर्ट ने जयराम महतो के खिलाफ किसी प्रकार की पीड़क कार्रवाई पर रोक लगा दी थी.
इसे भी पढ़ें
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




