चारा घोटाले में आरोपी पूर्व सीएम लालू प्रसाद की जमानत पर फैसला 11 सितंबर तक टला

Updated at : 28 Aug 2020 11:25 AM (IST)
विज्ञापन
चारा घोटाले में आरोपी पूर्व सीएम लालू प्रसाद की जमानत पर फैसला 11 सितंबर तक टला

रांची : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व सीएम व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की ओर से एक अन्य मामले में दायर जमानत याचिका पर हाइकोर्ट में आज सुनवाई हुई. जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत में सुनवाई के लिए जमानत याचिका सूचीबद्ध की गयी थी. अदालत ने जमानत पर फैसला 11 सितंबर तक के लिए टाल दिया है.

विज्ञापन

रांची : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व सीएम व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की ओर से एक अन्य मामले में दायर जमानत याचिका पर हाइकोर्ट में आज सुनवाई हुई. जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत में सुनवाई के लिए जमानत याचिका सूचीबद्ध की गयी थी. अदालत ने जमानत पर फैसला 11 सितंबर तक के लिए टाल दिया है.

Also Read: चारा घोटाले में आरोपी पूर्व सीएम लालू प्रसाद की जमानत याचिका पर सुनवाई आज

झारखंड हाईकोर्ट में अब 11 सितंबर को लालू प्रसाद के मामले में सुनवाई होगी. आपको बता दें कि रिम्स में इलाजरत लालू प्रसाद करोड़ों के चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता हैं. चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी मामले में आरोपी लालू प्रसाद की ओर से जमानत याचिका दायर की गयी थी. प्रार्थी के अधिवक्ता देवर्षि मंडल ने जानकारी दी थी कि चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी मामले में लालू प्रसाद की ओर से जमानत को लेकर याचिका दायर की गयी है.

Also Read: Coronavirus In Jharkhand LIVE Update : गुमला के बिशुनपुर की नेतरहाट घाटी की खाई में गिरा बॉक्साइट लदा ट्रक, 3 की मौत, 4 घायल

प्रार्थी लालू प्रसाद के अधिवक्ता ने बताया कि चाराा घोटाले के दूसरे मामले में काटी गयी आधी सजा के आधार पर जमानत देने का आग्रह किया है. आपको बता दें कि चारा घोटाले से जुड़े दूसरे मामले में लालू प्रसाद फिलहाल सजा काट रहे हैं और रिम्स में इलाजरत हैं.

Also Read: Weather Forecast Jharkhand : झारखंड में आज से सामान्य हो सकता है मौसम, कल से 31 अगस्त तक कुछ जिलों में वज्रपात की आशंका

चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद प्रमुख लालू प्रसाद की जमानत याचिका पर अब झारखंड हाई कोर्ट में 11 सितंबर को सुनवाई होगी. सुनवाई के दौरान अदालत ने सीबीआइ से जवाब मांगा है. लालू की जमानत पर सुनवाई 11 सितंबर को होगी.

Also Read: NEET, JEE Main Exam 2020 : जेइइ मेन और नीट परीक्षा के खिलाफ झारखंड कांग्रेस का आज विरोध प्रदर्शन, झामुमो ने भी जताया विरोध

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन