चारा घोटाले में आरोपी पूर्व सीएम लालू प्रसाद की जमानत याचिका पर सुनवाई आज

Updated:
विज्ञापन
चारा घोटाले में आरोपी पूर्व सीएम लालू प्रसाद की जमानत याचिका पर सुनवाई आज

रांची : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व सीएम व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की ओर से एक अन्य मामले में दायर जमानत याचिका पर हाइकोर्ट में आज सुनवाई होगी. जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत में सुनवाई के लिए जमानत याचिका सूचीबद्ध की गयी है. आपको बता दें कि रिम्स में इलाजरत लालू प्रसाद करोड़ों के चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता हैं. चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी मामले में आरोपी लालू प्रसाद की ओर से जमानत याचिका दायर की गयी है.

प्रार्थी के अधिवक्ता देवर्षि मंडल ने जानकारी दी है कि चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी मामले में लालू प्रसाद की ओर से जमानत को लेकर याचिका दायर की गयी है. प्रार्थी लालू प्रसाद ने चाराा घोटाले के दूसरे मामले में काटी गयी आधी सजा के आधार पर जमानत देने का आग्रह किया है. आपको बता दें कि चारा घोटाले से जुड़े दूसरे मामले में लालू प्रसाद फिलहाल सजा काट रहे हैं और रिम्स में इलाजरत हैं.

चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद से रिम्स में मुलाकात करने पहुंचे बिहार के पूर्व मंत्री व उनके पुत्र तेज प्रताप यादव का गुरुवार को रिम्स में कोरोना टेस्ट किया गया. रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद तेज प्रताप अपने पिता से मिलने रिम्स निदेशक के बंगले पर पहुंचे. कोरोना के कारण लालू प्रसाद को रिम्स निदेशक के बंगले में शिफ्ट किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. लालू प्रसाद व तेज प्रताप के बीच लगभग ढाई घंटे बातचीत हुई. पिता से मुलाकात करने के बाद तेज प्रताप ने कहा कि वे अपने पिता के स्वास्थ्य की जानकारी लेने आये थे.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन