ePaper

रांची एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से मिली इंसास की गोली, गिरफ्तार

Updated at : 23 Sep 2023 8:01 AM (IST)
विज्ञापन
रांची एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से मिली इंसास की गोली, गिरफ्तार

इंडिगो की फ्लाइट से बेंगलुरु जाने की तैयारी कर रहे विनोद यादव के लगेज की स्कैनिंग के दौरान कुछ संदिग्ध चीज होने का शक हुआ. इसके बाद उनके बैग की जांच की गयी, जिसमें इंसास की एक गोली बरामद हुई

विज्ञापन

रांची: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर बेंगलुरु जा रहे गिरिडीह के व्यवसायी विनोद यादव के बैग से इंसास का एक गोली बरामद की गयी है. इस संबंध में सीआइएसएफ के अधिकारी के बयान पर एयरपोर्ट थाना में यात्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी, जिसके आधार पर उन्हें जेल भेज दिया गया है. विनोद के साथ उनके दो पुत्र और एक रिश्तेदार समेत कुल चार लोग बेंगलुरु जा रहे थे. घटना के बाद अन्य तीन लोगों को भी सफर करने से रोक दिया गया.

जानकारी के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट से बेंगलुरु जाने की तैयारी कर रहे विनोद यादव के लगेज की स्कैनिंग के दौरान कुछ संदिग्ध चीज होने का शक हुआ. इसके बाद उनके बैग की जांच की गयी, जिसमें इंसास की एक गोली बरामद हुई. स्कैनिंग करनेवाले कर्मियों ने तुरंत इसकी सूचना सीआइएसएफ के जवानों और वरीय अधिकारी को दी. सूचना मिलते ही सीआइएसएफ की क्यूआरटी वहां पहुंची और यात्री को हिरासत में लेकर एयरपोर्ट थाना को सौंप दिया.

पुलिस की पूछताछ में विनोद यादव ने बताया कि गिरिडीह के राजधनवार थाना क्षेत्र में उनका सरिया और अन्य भवन निर्माण सामग्री का व्यवसाय है. वह अपने बच्चे के इलाज के लिए बेंगलुरु जा रहे हैं. उनके बैग में गोली कहां से आयी, इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है. ऐसा लगता है कि किसी ने उन्हें फंसाने के लिए गोली उनके बैग में डाल दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola