Ranchi Accident News : रांची के बुंडू में भीषण सड़क हादसा, कई लोगों के मारे जाने की आशंका

Updated:
विज्ञापन
Horrific road accident in Bundu

बुंडू में भीषण सड़क हादसा

Ranchi Accident News : रांची के बुंडू में भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें कई लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है.

विज्ञापन

Ranchi Accident News : रांची के बुंडू इलाके में गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हुआ. जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार पिकअप पलट गई. इस हादसे में कुछ लोगों के मारे जाने की आशंका है. एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में नजर आ रहा है कि सड‍़क के किनारे कुछ लोग अचेत अवस्था में पड़े हुए हैं.

बताया जा रहा है कि हादसा बुंडू टॉल प्लाजा के कुछ दूर आगे हुआ. हादसे के बाद वहां स्थानीय लोग पहुंचे और उन्होंने घायलों की मदद की. बाजार के आगे हुए हादसे के बाद वहां जाम लग गया. दुर्घटनास्थल से अपनी कार में जा रहे राजेश्वर ने बताया कि हादसा बहुत ही भीषण था. हमने देखा कि तीन से चार लोग अचेत अवस्था में थे. ऐसा लग रहा था कि उनकी मौत हो चुकी है. स्थानीय लोग मदद के लिए आगे आए. उन्होंने घायलों की मदद की. पिकअप वहीं पास में पलटा हुआ था.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola