ePaper

Ranchi news : रांची के 90 प्रतिशत पीडीएस डीलरों को मिला सिर्फ एक माह का अनाज

Updated at : 13 Jun 2025 12:43 AM (IST)
विज्ञापन
Ranchi news : रांची के 90 प्रतिशत पीडीएस डीलरों को मिला सिर्फ एक माह का अनाज

झारखंड में खाद्य सुरक्षा अधिनियम से जुड़े 60 लाख गरीब परिवारों के बीच 15 जून तक दो माह के राशन का वितरण किया जाना है.

विज्ञापन

रांची.

झारखंड में खाद्य सुरक्षा अधिनियम से जुड़े 60 लाख गरीब परिवारों के बीच 15 जून तक दो माह के राशन का वितरण किया जाना है. लेकिन, अब तक रांची जिला के 90 प्रतिशत पीडीएस डीलरों के पास सिर्फ एक माह (जून) का राशन भेजा गया है. मई माह में खाद्य आपूर्ति विभाग ने राज्य के सभी 25 हजार पीडीएस डीलरों के पास 31 मई तक जून व जुलाई माह के राशन भेजने का निर्देश दिया था. ताकि, इनके बीच 15 जून तक अनाज बांटा जा सके. ज्ञात हो कि 15 जून के बाद ई-पॉश मशीन लॉक हो जायेगी. इसके बाद 16 जून से अगस्त माह के राशन वितरण का काम शुरू होना है.

कडरू में पर्याप्त मात्रा में अनाज रहने के बावजूद पीडीएस डीलरों के पास राशन नहीं भेजा गया

रांची जिला फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञानदेव झा ने कहा कि कडरू में पर्याप्त मात्रा में अनाज रहने के बावजूद पीडीएस डीलरों के पास राशन नहीं भेजा गया है. इसकी वजह से अनाज का वितरण निर्धारित अवधि में संभव नहीं है. खाद्य आपूर्ति विभाग ने 30 जून तक गरीबों के बीच तीन माह (जून, जुलाई व अगस्त) माह के राशन वितरण का निर्देश दिया है, लेकिन अब तक इस अवधि का अनाज ही नहीं मिला है. एसोसिएशन ने पूरे मामले की निष्पक्ष एजेंसी से जांच करा कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. श्री झा ने बताया कि सरकार के पास पीडीएस डीलरों का लगभग 12 माह की कमीशन राशि बकाया है. बार-बार आग्रह करने के बावजूद कमीशन की राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है. इसको लेकर पीडीएस डीलरों में आक्रोश है. बकाया कमीशन राशि का भुगतान नहीं होने पर पीडीएस डीलर तालाबंदी का निर्णय ले सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJIV KUMAR

लेखक के बारे में

By RAJIV KUMAR

RAJIV KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola