Ranchi News : सिरमटोली सरना स्थल के पास रुका हुआ है फ्लाइओवर के रैंप का काम

Updated at : 10 Mar 2025 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News : सिरमटोली सरना स्थल के पास रुका हुआ है फ्लाइओवर के रैंप का काम

मेकन चौक स्थित रैंप का काम तेज

विज्ञापन

रांची. सिरमटोली फ्लाइओवर का काम तेज कर दिया गया है. मेकन चौक स्थित रैंप का काम तेजी पर है. जल्द ही इसे पूरा कर लिया जायेगा. वहीं नेपाल हाउस की ओर रैंप लगभग तैयार हो गया है. इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है. सर्विस रोड का काम भी तेज हो गया है. सभी जगहों पर सर्विस रोड बनाया जा रहा है. केबल स्टे ब्रिज के काम को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है. वहीं फ्लाइओवर पर लाइट लगाने का काम भी तेजी से किया जा रहा है. सड़क के दोनों ओर नॉइज बैरियर लगाया जा रहा है. अब तक मेकन चौक से निवारणपुर तक यह काम किया गया था. अब इसे आगे भी लगाया जा रहा है.

उदघाटन को लेकर अनिश्चितता

वहीं सिरमटोली सरना स्थल के पास रैंप का काम रुका हुआ है. यहां पर रैंप उतार दिया गया है, लेकिन अभी इसके पक्कीकरण का काम बचा हुआ है. बिटुमिंस का काम अभी नहीं हुआ है. सरना स्थल को लेकर हुए मामले की वजह से इस पर अभी काम नहीं किया जा रहा है. हालांकि, यहां फ्लाइओवर के नीचे सर्विस रोड व नाली का काम किया जा रहा है. इस तरह अभी फ्लाइओवर के उदघाटन को लेकर अनिश्चितता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola