पद्मश्री रामदयाल मुंडा ने आदिवासियत पर लिखने का सिखाया सबक, आज क्या है स्थिति?
Published by : Sameer Oraon Updated At : 23 Aug 2023 11:34 PM
माल्यार्पण के बाद कार्यक्रम में उपस्थित तमाम लोगों को पौधा देकर सम्मानित किया गया, जिसके बाद पुस्तक की लेखिका डॉ. शांति नाग ने किताब के बारे में संक्षिप्त विवरण दिया.
रांची : पद्मश्री रामदयाल मुंडा का आज 84वीं जयंती है. इस अवसर पर झारखंड की राजधानी रांची में डॉ रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान की ओर से बुधवार को ट्राइबल रिसर्च इंस्टीट्यूट में एक किताब विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ राम दयाल मुंडा की पत्नी अमिता मुंडा मौजूद रहीं.
इसके अलावा टीआरआई की सहायक निदेशक अमृता प्रियंका एक्का, संत जेवियर्स कॉलेज के प्रध्यापक संतोष किड़ो, गोस्सनर कॉलेज के प्रध्यापक प्रो. मनसिद्ध बड़ाईक, पब्लिक सर्विस एडमिनिसट्रेटिव कोचिंग इंस्टीट्यूट के अनिल कुमार मिश्रा, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि के पूर्व कुलपति डॉ सत्यनरायण मुंडा, टीआरआई की उप निदेशक मोनिका रानी टूटी मौजूद रहे.
किताब का नाम डॉ राम दयाल मुंडा: व्यक्तित्व एवं कृतत्व है. जिसकी लेखिका डॉ. शांति नाग है, कार्यक्रम का शुभारंभ रामदयाल मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया. सबसे पहले उनकी धर्मपत्नी अमिता मुंडा ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया.
माल्यार्पण के बाद कार्यक्रम में उपस्थित तमाम अतिथियों को पौधा देकर सम्मानित किया गया, जिसके बाद पुस्तक की लेखिका डॉ. शांति नाग ने किताब के बारे में संक्षिप्त विवरण दिया. जिसके बाद किताब का विमोचन हुआ.
कार्यक्रम को सबसे पहले राणेंद्र कुमार ने संबोधित किया, उन्होंने कहा कि आदिवासी संस्कृति के बारे में लिखना और उन पर विचार करना डॉ रामदयाल मुंडा ने ही शुरू किया था. वे जनजातीय समुदाय के संस्कृति को लेकर चिंतित रहते थे. उन्होंने न सिर्फ मुंडा भाषा को बढ़ावा को दिया. बल्कि उनके साथ साथ अन्य भाषा भी उनके चिंतन में था. चूंकि किसी भी सांस्कृति का भाषा बहुत अभिन्न अंग होता है. वे विशिष्ठ बुद्धिजीवी थे. उनकी जैसी विशेषताएं बहुत कम लोगों में होती है, इसलिए अगर आज हम उन्हें हजार बार भी नमन करें तब भी कम है.
वहीं, संत जेवियर्स कॉलेज रांची के प्रधानाध्यापक का संतोष किड़ो का कहना था कि उनके द्वारा कही गयी बातें जे नाची से बाची का व्यापक अर्थ है. रामदयाल मुंडा जी की परिकल्पना बहुत बड़ी थी. अगर वे जीवित होते तो भारत और झारखंड के लिए बहुत कुछ करते. खासकर के मणिपुर में जो अभी के हालात हैं वैसे नहीं होता.
वहीं पुस्तक के निर्देशक मंशित बड़ाइक ने कहा कि नाचना गाना आदिवासी की सांस्कृति रही है. रामदयाल मुंडा का संबंध हमेशा नाचगान से रहा है. भाषा में उनका योगदान बहुत बड़ा रहा है. खासकर के हर शिक्षकों की नियुक्ति में भाषा को अनिवार्य विषय के रूप में लागू करवाने में उनका बहुत हाथ है. वहीं उनकी धर्म पत्नी ने भी कहा कि भाषा को रोजगार के रूप में लागू करवाना उनकी बड़ी भूमिका थी.
इस अवसर पर संत जेवियर्स कॉलेज के प्रधानाध्यापक संतोष किड़ो, प्रो मनसिद्ध बड़ाईक, श्री अनिल कुमार मिश्रा, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पूर्व कुलपति डॉ सत्यनारायण मुंडा, टीआरआई की उप निदेशक मोनिका रानी टूटी, विनोभा भावे विवि के प्रोफसर गणेश मुर्मू, टीआरआई के निदेशक राणेन्द्र, डॉ रतन तिर्की समेत कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










