विश्व आदिवासी दिवस पर निकली रैली
Author Chandrashekhar upadhey
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर गाजे-बाजे के साथ विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया
विज्ञापन
रातू.
प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर गाजे-बाजे के साथ विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत तिलता ओवरब्रिज चौक से शुरू की गयी. यहां से सैकड़ों की संख्या में लोगों ने पैदल रैली निकाली. इसके बाद चट्टी में स्व कार्तिक उरांव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. रैली का नेतृत्व सरहुल पूजा समिति के अध्यक्ष अमर उरांव ने किया. इससे पूर्व लोग गाजे-बाजे और सरना झंडा के साथ तिलता चौक पर जुटे. संचालन सोमनाथ उरांव ने किया. मौके पर चारे भगत, सामू टोप्पो, रमण खलखो, बसंत उरांव, विकास उरांव, बिमला उरांव, शशि उरांव, जोशपिन उरांव, सीता उरांव, सोनराज उरांव, कुशल उरांव, सोमनाथ उरांव, सोमरा उरांव, विश्वनाथ उरांव, प्रदीप उरांव, सरिता उरांव, सुनील पहान, संदीप उरांव, नमीता उरांव, ज्योति भगत, रीता भगत, प्यारी उरांव, सुकरा उरांव, ओमशंकर गुप्ता, महावीर विश्वकर्मा, पृथ्वी नाथ शाहदेव मौजूद थे.इधर
आदिवासी छात्र संघ रातू प्रखंड समिति ने भी विश्व आदिवासी दिवस को लेकर मोटरसाइकिल रैली निकाली. जिसमें प्रमुख संगीता देवी, जिप अध्यक्ष निर्मला भगत, अमित तिग्गा, अनुज तिर्की, पारस उरांव, अरविंद टोप्पो, बिमल उरांव, गंगू पाहन, जयश्री कुमारी, प्रेम खलखो, मुकेश भगत, राजेंद्र खलखो, चंद्रभूषण उरांव, प्रतिमा कच्छप, अरविंद उरांव, रिमा देवी, अशोक भगत, राजू उरांव, अरविंद मुंडा, रंजीत खलखो, राजीव उरांव आदि उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










