राखी बनाओ व मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता

Updated:
विज्ञापन
राखी बनाओ व मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पुरानी राय में शुक्रवार को राखी बनाओ व मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन

पिपरवार.

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पुरानी राय में शुक्रवार को राखी बनाओ व मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें शिशु वाटिका से 12वीं कक्षा तक के 100 भैया-बहनों ने भाग लिया. बच्चों ने आकर्षक राखियां बनायी. वहीं, हाथों पर सुंदर मेहंदी भी रचायी. प्रतियोगिता में शिशु वाटिका में शिवानी प्रथम, शिशु वर्ग में राधिका प्रथम, तनवी द्वितीय व सुरभि तीसरे स्थान पर रहे. वहीं, बाल वर्ग में श्रेया, भूमि, राजनंदनी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे. मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में शिशु वाटिका में अवनी, अंशु व प्रीता, शिशु वाटिका वर्ग में शिखा, रौनक परवीन व आकृति, बाल वर्ग में माही, रौशनी व संजू, किशोर वर्ग में अनामिका, अविनाश क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे. इस अवसर पर प्रधानाचार्य गणेश महतो ने बच्चों से कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों में सृजनशीलता व एकाग्रता का विकास होता है. आयोजन को सफल बनाने में शिक्षिका अंजू झा, सोनिका देवी, वीणा देवी, राजेश्वरी सिन्हा, नीलम कुमारी, अर्पणा कुमारी आदि की सक्रिय भूमिका रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Jitendra Rana

लेखक के बारे में

By Jitendra Rana

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola