मेधावी छात्रों को मिला राजीव गांधी प्रतिभा सम्मान
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
मांडर काॅलेज परिसर में शुक्रवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, मांडर.
मांडर काॅलेज परिसर में शुक्रवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें कृषि, सहकारिता एवं पशुपालन मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की व कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने प्रखंड के विभिन्न इंटर काॅलेज व प्लस टू उच्च विद्यालय के 12वीं के कला, वाणिज्य व साइंस और मैट्रिक के टॉपरों समेत उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले 269 छात्र-छात्राओं को राजीव गांधी प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया. मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि छात्रों को मिलनेवाला यह सम्मान और प्रमाण पत्र उनको हर दिन अपने लक्ष्य को पाने के लिए प्रेरित करेगा. कहा कि परिस्थिति कैसी भी हो कड़ी मेहनत, लगन और लक्ष्य हासिल करने की जिद से किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल की जा सकती है. इसका उदाहरण है कि दिहाड़ी मजदूर व ठेला खोमचा वाले परिवार के छात्र-छात्राएं भी टॉपरों की लिस्ट में शामिल हो रहे हैं. श्री तिर्की ने कहा कि जीवन की लंबी उड़ान खुद को तैयार करना पड़ता है. आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए विद्यार्थियों को प्रयास जारी रखना होगा. मौके पर प्राचार्य कुमार एएन शाहदेव, सीओ चंचला कुमारी, प्रखंड प्रमुख फिलिप सहाय एक्का, अमानत अंसारी, गुलाम सरवर, मोजिबुल्लाह, सेराफिना मिंज, सरिता तिग्गा, नसीम अंसारी, जुएब अंसारी, होसे उरांव, जुवेल तिग्गा, अर्जुन महतो, चिंतामणि, बेलस, बंधु टोप्पो आदि मौजूद थे.टॉपर जिन्हें किया गया सम्मानित :
मैट्रिक
की परीक्षा के प्रखंड टॉपर प्रभात कुमार केसरी, जया कुमारी,इंटरमीडिएट साइंस
के टॉपर, सलोनी कुमारी, रेहान अंसारी व रोहित उरांव,काॅमर्स
के टॉपर ईशा किंडो, फरहा अंजुम, पृथ्वी कुमार साहू व अभिजीत मुंडा,आर्ट्स
के टॉपर चुनकू टोप्पो, संजीदा खातून व साइना शाहीन शामिल हैं.मांडर 1 व 2, सम्मान समारोह में उपस्थित विद्यार्थी व अन्य.B
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










