चार विवि में वीसी व प्रोवीसी की होगी नियुक्ति

Updated:
विज्ञापन
चार विवि में वीसी व प्रोवीसी की होगी नियुक्ति

राज्य के चार विवि में कुलपति (वीसी) और प्रतिकुलपति (प्रोवीसी) के पद पर नियुक्ति के लिए राजभवन ने योग्य उम्मीदवारों से 10 अप्रैल तक अॉनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है. वर्तमान कुलपतियों और प्रतिकुलपतियों का तीन वर्ष का कार्यकाल इस वर्ष मई में समाप्त हो रहा है.

विज्ञापन

रांची : राज्य के चार विवि में कुलपति (वीसी) और प्रतिकुलपति (प्रोवीसी) के पद पर नियुक्ति के लिए राजभवन ने योग्य उम्मीदवारों से 10 अप्रैल तक अॉनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है. वर्तमान कुलपतियों और प्रतिकुलपतियों का तीन वर्ष का कार्यकाल इस वर्ष मई में समाप्त हो रहा है. विनोबा भावे विवि हजारीबाग, सिदो-कान्हू मुर्मू विवि दुमका, नीलांबर-पीतांबर विवि मेदिनीनगर और कोल्हान विवि चाईबासा में कुलपति की नियुक्ति होनी है, जबकि रांची विवि, विनोबा भावे, नीलांबर-पीतांबर और कोल्हान विवि में प्रतिकुलपति की नियुक्ति की जानी है. इन पदों पर नियुक्ति सर्च कमेटी के माध्यम से होगी.

ज्ञात हो कि विनोबा भावे विवि में वर्तमान में डॉ रमेश शरण कार्यरत हैं. इसी प्रकार कोल्हान विवि में डॉ शुक्ला मोहंती, सिदो-कान्हू मुर्मू विवि में डॉ मनोरंजन कुमार सिन्हा अौर नीलांबर-पीतांबर विवि में डॉ एसएन सिंह कार्यरत हैं. वहीं रांची विवि में प्रतिकुलपति के पद पर डॉ कामिनी कुमार का कार्यकाल 24 जनवरी को ही समाप्त हो गया है, लेकिन राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें नयी नियुक्ति होने तक प्रतिकुलपति का कार्य देखने का निर्देश दिया है. कोल्हान व नीलांबर-पीतांबर विवि में वर्षों से प्रतिकुलपति के पद खाली हैं. विनोबा भावे विवि में डॉ के कांदिर प्रतिकुलपति के पद पर कार्यरत हैं.

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola